Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»CM हेमंत का तंज, भाजपा के लोग कहते थे-कहां से देगा 2500, जहां-जहां आप लूटते थे, वहां से देंगे, 2100 देने का झूठा वादा करने का लगाया आरोप
    Headlines

    CM हेमंत का तंज, भाजपा के लोग कहते थे-कहां से देगा 2500, जहां-जहां आप लूटते थे, वहां से देंगे, 2100 देने का झूठा वादा करने का लगाया आरोप

    News DeskBy News DeskJanuary 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. सरकार कई तरीके से गरीब-गुरबों की मदद करती है. लेकिन स्वतंत्र रूप से आप कोई सपना नहीं देख पाते हैं. आज हमने एक ऐसी व्यवस्था की है, जिसमें आप सपना भी देखेंगे ओर उसे पूरा करने की क्षमता भी रहेगी. यह बात सोमवार को मंईयां सम्मान योजना के मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही. मौके पर उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब हमने एक हजार रुपये देना शुरू किया, तो हमारा मजाक उड़ाया गया.

    उसके बाद खुद 2100 रुपये देने का झूठा वादा किया गया. जब हमने कहा कि 2500 रुपये देंगे, तो हमसे पूछा गया कि कहां से लायेंगे पैसा. हमने कहा कि हम देंगे, जहां से आप लूटते रहे हैं. कई राजनीतिक दल झूठे वायदे करते हैं, झूठे सपने दिखाते हैं. चुनाव आता है, तो स्टार प्रचारक उतारते हैं. वह लोग केवल पुरुष से ही पूछते थे कि किसे वोट करेंगे. लेकिन आपका यह विश्वास ही था कि आज यह सरकार बनी है. आपने चुनाव में हम पर पुन: विश्वास करके कमाल कर दिया. सीएम ने कहा कि विगत चुनाव में आपने कमाल ही कर दिया. इसके लिए कोटि-कोटि धन्यवाद, जो सम्मान आपने मुझे दिया.

    मुख्यमंत्री ने महिलाओं से पैसे का सही इस्तेमाल करने की नसीहत देते हुए कहा कि बिजली भी हमने फ्री कर दी. किताब-कॉपी और छात्रवृति भी दे रहे हैं. लेकिन इसके आगे क्या होगा, इसके बारे में सोच नहीं पा रहे थे. पांच किलो राशन से केवल पेट पालना होता था और धोती-साड़ी से तन ढंकते थे. लेकिन आज इससे आगे बढ़ने की जरूरत है. आप अपने बच्चों को पढ़ा सकती हैं.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    आप इस पैसे से गैस सिलिंडर भी खरीद सकती हैं. किताब, कपड़ा और पेन खरीद सकती हैं. सरकार जो अब अनाज देती है, उसी पर जिंदा रहने की जरूरत नहीं है. आप अपने और बच्चों के लिए पौष्टिक तत्व खरीद सकती हैं. इस पैसे से हर महीने दस-दस मुर्गी खरीदकर अंडा पैदा कर सकती हैं. बाजार में बेचकर पैसे कमा सकती हैं. पैसे का मूल्य क्या होता है, वह महिलाओं से अधिक कोई नहीं समझ सकता है.

    मौके पर मुख्यमंत्री ने कई महिलाओं को मंईयां योजना के तहत सांकेतिक रूप से चेक एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किया. तेरेसा देवी, समा प्रवीण, लक्ष्मी देवी, कविता कुमारी, अभिशिका मधुर, दीपा कुमारी, सुशीला मुर्मू और लक्ष्मी मुंडा मीना को चेक प्रदान किया, वहीं कमर यासिमी, अंजनी देवी, बरखा कुमारी शर्मा और चिंता देवी को स्वीकृति पत्र प्रदान किया.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    accused of making a false promise of giving 2100 BJP people used to say- from where will you give 2500 CM Hemant's taunt you will give from wherever you used to loot
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group