Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»jharkhand: एचएमपीवी को लेकर झारखंड में एडवाइजरी जारी, अस्पतालों को अलर्ट रहने का निर्देश, संक्रमण बढ़ने पर ब्रोंकाइटिस या निमोनिया का खतरा, वायरस के ये है लक्षण
    Headlines

    jharkhand: एचएमपीवी को लेकर झारखंड में एडवाइजरी जारी, अस्पतालों को अलर्ट रहने का निर्देश, संक्रमण बढ़ने पर ब्रोंकाइटिस या निमोनिया का खतरा, वायरस के ये है लक्षण

    News DeskBy News DeskJanuary 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. एचएमपीवी वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए राज्य के सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा है. साथ ही यह भी कहा गया है कि आम लोगों को इससे पैनिक होने की जरूरत नहीं है. सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचएमपीवी को लेकर शीर्ष स्तर पर बैठक की गयी थी. इसके बाद विभाग ने इससे निबटने की तैयारी को लेकर सभी सिविल सर्जन को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. बुखार आना, गले में खरास, खांसी और नाक बंद होना, सांस लेने में परेशानी या दम फूलना एचएमपीवी वायरस के लक्षण हैं.

    एचएमपीवी संक्रमण से बचाव के संबंध में आम जनता के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है. सर्दी के दिनों में इस तरह के केस पहले भी पाये गये हैं. इसको लेकर पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है. लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचने, मास्क पहनने और हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी गयी है. डॉक्टरों ने कहा है कि एचएमपीवी या ह्यूमन मेटा न्यूमोनिया वायरस कोविड-19 जितना हानिकारक नहीं है. वहीं, सिवियर एक्सूट रेस्पेरेटरी इलनेस की जांच वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेट्री (वीआरडीएल) में कराने के लिए रिम्स सहित अन्य संस्थानों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    एचएमपीवी वायरस को जानें

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस वायरस के लक्षणों में खांसी, बुखार, नाक बंद होना और सांस लेने में तकलीफ और फ्लू शामिल हैं. यह वायरस छींक से निकली बूंदों, व्यक्तिगत संपर्क और वायरस से दूषित जगहों को छूने के बाद मुंह, नाक या आंखों को छूने से फैलता है. अधिक गंभीर मामलों में इससे ब्रोंकाइटिस या निमोनिया भी हो सकता है. इसका असर खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार कम इम्युनिटी वाले लोगों पर अधिक होता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    hospitals instructed to remain alert jharkhand: Advisory issued in Jharkhand regarding HMPV risk of bronchitis or pneumonia if infection increases these are the symptoms of the virus
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group