Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jharkhand Crime: वाहन चेकिंग के दौरान तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद, फोरलेन सड़क निर्माण के मुंशी और ठेकेदार से वसूलने जा रहे थे रंगदारी
    Crime

    Jharkhand Crime: वाहन चेकिंग के दौरान तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद, फोरलेन सड़क निर्माण के मुंशी और ठेकेदार से वसूलने जा रहे थे रंगदारी

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Latehar. उदयपुरा से भोगू तक बन रहे फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में मुंशी और ठेकेदार से रंगदारी वसूलने व दहशत फैलाने की तैयारी में जुटे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उनके पास से हथियार भी बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार अपराधियों में बेलवाटांड़ निवासी पप्पू कुमार उर्फ मनीष, अक्षय कुमार, मनिका के बंधुआ निवासी प्रमोद यादव शामिल हैं.

    बरवाडीह एसडीपीओ भरत राम ने मनिका थाना में पूरे मामले की जानकारी मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद की गयी है. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधियों मनिका के चान्हो निवासी श्रीकांत उरांव के पास से एक पिस्तौल और गोली लिया. उसके बाद फोरलेन निर्माण कार्य में लगे मुंशी और ठेकेदार से रंगदारी मांगने और दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे. सूचना के बाद टीम गठित की गयी.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    टीम ने दोमुहान के पास चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी क्रम में एक बाइक से तीन लोग आते दिखे. पुलिस ने तीनों को पकड़ा, जिसके बाद उनकी तलाशी ली. तलाश के दौरान हथियार व कारतूस मिले. छापामारी अभियान में एसआइ सत्येंद्र कुमार, एएसआइ मनोज कुमार दुबे एवं जवान शामिल थे. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों में पप्पू कुमार और प्रमोद यादव पर मनिका थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज है. मौके पर मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, मनोज कुमार दुबे, आरक्षी उदित कुमार व भीम कश्यप शामिल थे.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Crime: Three criminals arrested during vehicle checking weapons recovered were going to extort money from clerk and contractor of four-lane road construction
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group