Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»IMD 150 Year Celebration: भारत मौसम विज्ञान विभाग की 150वीं वर्षगांठ समारोह 15 को, पाकिस्तान, अफगानिस्तान आ रहे, पर बांग्लादेश का इनकार
Headlines

IMD 150 Year Celebration: भारत मौसम विज्ञान विभाग की 150वीं वर्षगांठ समारोह 15 को, पाकिस्तान, अफगानिस्तान आ रहे, पर बांग्लादेश का इनकार

News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. बांग्लादेश के अधिकारियों ने सरकारी खर्च पर गैर-जरूरी विदेश यात्रा करने पर लगीं पाबंदियों का हवाला देते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की 150वीं वर्षगांठ से जुड़े समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बांग्लादेश मौसम विभाग (बीएमडी) के कार्यवाहक निदेशक मोमिनुल इस्लाम ने शुक्रवार को एक महीने पहले आईएमडी से निमंत्रण मिलने की पुष्टि करते हुए कहा, “भारत मौसम विभाग ने हमें अपनी 150वीं वर्षगांठ से जुड़े समारोह में आमंत्रित किया है. हमारे उनके साथ अच्छे संबंध हैं और दोनों देशों के बीच सहयोग जारी रहेगा.

इस्लाम ने ‘बीडीन्यूज 24’ से कहा, “हालांकि, हम इस कार्यक्रम में नहीं जा रहे हैं क्योंकि सरकारी खर्च पर गैर-जरूरी विदेश यात्राओं को सीमित करना एक दायित्व है. उन्होंने दोनों देशों के मौसम विभागों के बीच नियमित संपर्क पर जोर दिया और भारतीय मौसम विज्ञानियों के साथ एक अलग बैठक के लिए 20 दिसंबर 2024 की अपनी हालिया भारत यात्रा का उल्लेख किया.

Jamshedpur: छठ पर्व पर पूजा करने नदी गया था साकची का परिवार, घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख के सोने के गहने हो गयी चोरी

आईएमडी ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, म्यांमा, भूटान, नेपाल, श्रीलंका और मालदीव समेत कई पड़ोसी देशों और मध्य एशिया व दक्षिण पूर्व एशिया के देशों को आमंत्रित किया है. आईएमडी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, “हमने उन सभी देशों से इस महोत्सव में शामिल होने को कहा है जो आईएमडी की शुरुआत के समय (150 साल पहले) भारत का हिस्सा थे. पाकिस्तान पहले ही इस आयोजन में शामिल होने के लिए सहमत हो गया है, लेकिन बांग्लादेश ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान 1875 में स्थापित, आईएमडी की स्थापना विनाशकारी मौसम संबंधी घटनाओं के बाद की गई थी, जिसमें 1864 में कोलकाता में आए चक्रवात और उसके बाद 1866 व 1871 में मानसून से संबंधित आपदाएं शामिल थीं.
शुरुआत में आईएमडी का मुख्यालय कोलकाता में था। 1905 में यह शिमला, 1928 में पुणे और अंततः 1944 में दिल्ली स्थानांतरित हुआ. विभाग आधिकारिक तौर पर 15 जनवरी, 2025 को 150वीं वर्षगांठ मनाएगा.

Tata Steel: नीलाचल इस्पात का टाटा स्टील में विलय चालू वित्त वर्ष में पूरा होने की उम्मीद, NCLT की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: छठ पर्व पर पूजा करने नदी गया था साकची का परिवार, घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख के सोने के गहने हो गयी चोरी

November 16, 2026

Tata Steel: नीलाचल इस्पात का टाटा स्टील में विलय चालू वित्त वर्ष में पूरा होने की उम्मीद, NCLT की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी

November 16, 2026

Jamshedpur: अर्जुन मुंडा की मां की तबीयत बिगड़ी, रांची से जमशेदपुर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री

November 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur: छठ पर्व पर पूजा करने नदी गया था साकची का परिवार, घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख के सोने के गहने हो गयी चोरी

November 16, 2026

Tata Steel: नीलाचल इस्पात का टाटा स्टील में विलय चालू वित्त वर्ष में पूरा होने की उम्मीद, NCLT की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी

November 16, 2026

Jamshedpur: अर्जुन मुंडा की मां की तबीयत बिगड़ी, रांची से जमशेदपुर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री

November 16, 2026

Jamshedpur: डिमना लेक रोड की घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत

November 16, 2026

Jharkhand: PM मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं, जानें प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

November 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group