Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»India–Bangladesh Relation : भारत ने बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमिश्नर को किया तलब, एक दिन पहले बंगलादेश में भारतीय उच्चायुक्त को किया था तलब
    Headlines

    India–Bangladesh Relation : भारत ने बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमिश्नर को किया तलब, एक दिन पहले बंगलादेश में भारतीय उच्चायुक्त को किया था तलब

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025Updated:January 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    India–Bangladesh Relation: भारत ने बांग्लादेश को उसकी ही भाषा में जवाब दिया है. सीमा पर बढ़ते तनाव को लेकर आज भारत सरकार ने बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमिश्नर (Bangladesh Deputy High Commissioner) नूरल इस्लाम को तलब किया. विदेश मंत्रालय की ओर से तलब किए जाने के बाद नूरल इस्लाम को मंत्रालय के साउथ ब्लॉक से बाहर निकलते हुए भी देखा गया.

    बता दें कि रविवार (12 जनवरी, 2025) को भारत-बांग्लादेश बॉर्डर (India-Bangladesh Border) पर फेंसिंग के विवाद को लेकर बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को सीमा संबंधी मुद्दों पर चर्चा के लिए बांग्लादेश विदेश कार्यालय में तलब किया था. इसके एक दिन बाद भारत सरकार ने बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त को तलब किया.

    बांग्लादेश ने आरोप लगाया कि भारत बॉर्डर को लेकर द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन करते हुए बॉर्डर पर पांच स्थानों पर फेंस लगाने की कोशिश कर रहा है. बांग्लादेश की सरकारी न्यूज एजेंसी BSS ने बताया कि भारतीय हाई कमिश्नर ने बांग्लादेश के विदेश सचिव जशीमउद्दीन के साथ करीब 45 मिनट इस मुद्दे पर बात की.हालांकि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    https://x.com/ANI/status/1878728899733143943

    वहीं बांग्लादेश के आंतरिक मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जहांगीर आलम चौधरी के अनुसार, संघर्ष पांच क्षेत्रों में सामने आए हैं, जिनमें (उत्तर-पश्चिमी) चपैनवाबगंज, नौगांव, लालमोनिरहाट और तीन बीघा कॉरिडोर शामिल हैं.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    जहांगीर आलम के मुताबिक बांग्लादेश और भारत के बीच हुए करार ‘बांग्लादेश-भारत संयुक्त सीमा निर्देश-1975’ के मुताबिक दोनों देशों की जीरो लाइन के 150 गज के भीतर रक्षा मामले से जुड़े किसी भी तरह के कार्य करने पर प्रतिबंध है. इसके लिए दोनों देशों की सहमति जरूरी है.

    बता दें कि भारत और बांग्लादेश सीमा सुरक्षाबलों के बीच हर काम को लेकर बातचीत की गई थी. शेख हसीना की सरकार के समय इसको लेकर मंजूरी भी ली गई थी. हालांकि शेख हसीना के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश के जवान निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं. अब बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने उत्तर और दक्षिण बंगाल सीमांत क्षेत्रों में कई जगहों पर निर्माण कार्य को बंद कर दिया है, जबकि इन जगहों पर शेख हसीना सरकार के साथ सहमति से काम करने की बात तय थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a day earlier the Indian High Commissioner in Bangladesh was summoned India–Bangladesh Relation: India summoned the Deputy High Commissioner of Bangladesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group