Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Rail Project:सुरंग का निर्माण के साथ खुर्दा रोड-बोलंगीर रेल परियोजना पूर्ण होने के करीब पहुंची
    Headlines

    Rail Project:सुरंग का निर्माण के साथ खुर्दा रोड-बोलंगीर रेल परियोजना पूर्ण होने के करीब पहुंची

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    भुवनेश्वर. ओडिशा के नयागढ़ जिले में बुगुडा और बानिगोछा के बीच सुरंग के सफल निर्माण के साथ खुर्दा रोड-बोलंगीर नयी रेल लाइन परियोजना में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. पूर्वी तटीय रेलवे ने यह बात कही. इसने एक बयान में कहा कि दो डिग्री के घुमाव वाली 2.6 किलोमीटर लंबी इस सुरंग का निर्माण ‘न्यू आस्ट्रियन टनलिंग मेथड’ की मदद से सोमवार को सफलतापूर्वक पूरा हो गया.

    बयान में कहा गया कि यह नयागढ़ जिले में सबसे लंबी सुरंग (टी-3) और पूरी परियोजना में दूसरी सबसे बड़ी सुरंग है. पूर्वी तटीय रेलवे के अनुसार, सुरंग की खुदाई में अत्याधुनिक तकनीक और मशीनों का इस्तेमाल किया गया, जिन्हें पूर्वी घाट के चुनौतीपूर्ण और ऊबड़-खाबड़ इलाकों के हिसाब से डिज़ाइन किया गया था. यह उपलब्धि ओडिशा के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे क्षेत्र की परिवहन और आर्थिक क्षमता को बढ़ावा मिलेगा.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘‘यह चुनौतीपूर्ण इलाकों में इंजीनियरिंग उत्कृष्टता को प्रदर्शित करने वाला मील का पत्थर है जिसके तहत ओडिशा में खुर्दा-बोलंगीर खंड पर बुगुडा और बानिगुछा स्टेशनों के बीच 2.6 किलोमीटर लंबी सुरंग टी3 (2 डिग्री वक्र के साथ) के रूप में सफलता हासिल की गई है.’’ पूर्वी तटीय रेलवे की 301 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में 75 किलोमीटर के दायरे में सात सुरंग हैं, जो दासपल्ला और पुरुनाकाटक के बीच स्थित हैं. विशेष रूप से पूर्वी घाट के दुर्गम इलाकों में इन सुरंगों का निर्माण परियोजना के सबसे जटिल पहलुओं में से एक रहा है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Rail Project: Khurda Road-Bolangir rail project nears completion with the construction of tunnel
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group