Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर फिर गंभीर, एक्यूआई 396 के पार, ग्रैप-3 और 4 लागू
Headlines

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर फिर गंभीर, एक्यूआई 396 के पार, ग्रैप-3 और 4 लागू

News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. कोहरे ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है. बुधवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 396 दर्ज किया गया. कुछ स्थानों पर एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है. इसको देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने तत्काल प्रभाव से ग्रेडेड रिस्पोंस एक्शन प्लान (ग्रैप) तीन और चार की पाबंदियां लागू करने का फैसला लिया है. इसके तहत दिल्ली में निर्माण कार्य और तोड़-फोड़ की कार्रवाई पर रोक रहेगी. दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों पर निगरानी बढ़ा दी जाएगी. इसके साथ दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में क्लास भी अब हाईब्रिड मोड में चलेगी यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में स्कूल चलेंगे.

बुधवार को सीएक्यूएम ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को एक्यूआई स्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी. घने कोहरे की स्थिति और कम तापमान के कारण प्रदूषकों के फैलाव के लिए अत्यधिक कम मिश्रण ऊंचाई और आर्द्रता गुणांक के कारण 386 रिकॉर्ड किया गया. उप-समिति ने वायु गुणवत्ता परिदृश्य की समीक्षा करते हुए पाया कि छह बजे एक्यूआई 396 हो गया, इसके 40O के पार जाने की संभावना है. आयोग ने बताया कि वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के प्रयास में और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसरण में, ग्रैप लागू करने पर उप समिति ने निर्णय लिया है. दिल्ली-एनसीआर में पहले से लागू चरण- एक और दो लागू हैं.

Tata Trust के चेयरमैन नोएल टाटा को झटका, RBI ने फिर कहा, शेयर बाजार में सूचीबद्धता के नियमों का करें पालन

ग्रैप 3 के तहत एनसीआर में धूल पैदा करने वाली व वायु प्रदूषण फैलाने वाली सीएंडडी गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध रहेगा. दिल्ली में माल ढुलाई के लिए बीएस चार के डीजल इंजन वाले एमजीवी (मीडियम गूड्स व्हीकल) पर प्रतिबंध रहेगा. इस प्रतिबंध से सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट रहेगी.

IIT-खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली’ समारोह में 21 नवंबर को शामिल होंगे PM मोदी, कई महत्वपूर्ण घोषणाएं किये जाने की उम्मीद

दिल्ली से बाहर पंजीकृत बीएस चार और उससे कम मानक के डीजल इंजन वाहनों को ग्रैप तीन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश वर्जित रहेगा. दिल्ली में बीएस-IV या पुराने मानकों वाले गैर-आवश्यक डीजल-संचालित मध्यम माल वाहनों पर भी प्रतिबंध लगता है. दिल्ली एनसीआर के स्कूल पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में करा सकते हैं. उल्लेखनीय है कि 0-50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर होता है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Trust के चेयरमैन नोएल टाटा को झटका, RBI ने फिर कहा, शेयर बाजार में सूचीबद्धता के नियमों का करें पालन

November 17, 2026

IIT-खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली’ समारोह में 21 नवंबर को शामिल होंगे PM मोदी, कई महत्वपूर्ण घोषणाएं किये जाने की उम्मीद

November 17, 2026

‘शिक्षा मंत्री’ के आवास में चोरी’, चोरों ने सेंध लगाकर 600 ग्राम सोना, दो किलोग्राम चांदी और सात लाख रुपये नकदी पर हाथ किया साफ

November 17, 2026
Recent Post

Tata Trust के चेयरमैन नोएल टाटा को झटका, RBI ने फिर कहा, शेयर बाजार में सूचीबद्धता के नियमों का करें पालन

November 17, 2026

IIT-खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली’ समारोह में 21 नवंबर को शामिल होंगे PM मोदी, कई महत्वपूर्ण घोषणाएं किये जाने की उम्मीद

November 17, 2026

‘शिक्षा मंत्री’ के आवास में चोरी’, चोरों ने सेंध लगाकर 600 ग्राम सोना, दो किलोग्राम चांदी और सात लाख रुपये नकदी पर हाथ किया साफ

November 17, 2026

Jharkhand: Congress विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप पर राष्ट्रीय महिला आयोग और जनजातीय आयोग ने झारखंड सरकार से मांगी रिपोर्ट

November 17, 2026

Share Market: विदेशी पूंजी के प्रवाह से शेयर बाजारों में तेजी, SenSex शुरुआती कारोबार में 108.83 अंक चढ़ा

November 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group