Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Mahakumbh Railway: महाकुंभ को लेकर रेल भवन में ‘वॉर रूम’ बना, ट्रेन की आवाजाही और यात्री सेवाओं के लिए सातों दिन 24 घंटे मिलेगी जानकारी
    Headlines

    Mahakumbh Railway: महाकुंभ को लेकर रेल भवन में ‘वॉर रूम’ बना, ट्रेन की आवाजाही और यात्री सेवाओं के लिए सातों दिन 24 घंटे मिलेगी जानकारी

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. रेल मंत्रालय द्वारा दिल्ली स्थित रेल भवन में एक ‘वॉर रूम’ स्थापित किया गया है जो प्रयागराज के नौ स्टेशनों और आसपास के इलाकों में लगाए गए कैमरों के जरिये विभिन्न ट्रेन की आवाजाही और यात्री सेवाओं के बारे में सातों दिन 24 घंटे सीधी जानकारी मुहैया कराएगा. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह बात कही. मंत्रालय ने देश भर से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्था की है. इसने स्क्रीन पर सीधे प्रसारण की 24 घंटे निगरानी के लिए ‘वॉर रूम’ में वाणिज्यिक, तकनीकी, सुरक्षा आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों के दो दर्जन से अधिक रेलवे अधिकारियों और विशेषज्ञों को विभिन्न पालियों में तैनात किया है.

    इसके अलावा संबंधित कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि जरूरत पड़ने पर सुधारात्मक कदम उठाएं. नौ स्टेशन जहां देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं उनमें प्रयागराज, नैनी, प्रयागराज छिवकी, सूबेदारगंज, प्रयागराज संगम, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ जंक्शन, प्रयागराज रामबाग स्टेशन और झूंसी स्टेशन शामिल हैं.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना और प्रचार) दिलीप कुमार ने कहा, ‘सीधे प्रसारण की निगरानी कई स्तरों पर की जा रही है और सबसे ऊंचा स्तर नयी दिल्ली के रेल भवन में है. पहला स्तर प्लेटफॉर्म निगरानी रूम है जहां स्क्रीन प्लेटफॉर्म पर स्थापित कैमरों से सीधा प्रसारण कर रही है. इसके बाद स्टेशन की निगरानी आती है जहां एक स्टेशन के कई प्लेटफॉर्म की निगरानी की जा रही है. इसी तरह मंडल, जिला और जोनल स्तर पर भी निगरानी की जा रही है.’

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में ‘वॉर रूम’ जिला अधिकारियों और रेलवे अधिकारियों के बीच प्रभावी समन्वय की सुविधा प्रदान कर रहा है, जिससे तत्काल सहायता और परिचालन दक्षता सुनिश्चित हो रही है.’’ रेलवे के अनुसार, भारतीय उपमहाद्वीप के लोगों के साथ-साथ अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, मलेशिया, इंडोनेशिया, कनाडा और मैक्सिको सहित 100 से अधिक देशों के श्रद्धालु महाकुंभ में भाग लेंगे. महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने में भारतीय रेलवे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    information will be available 24 hours a day for train movement and passenger services Mahakumbh Railway: A 'war room' has been set up in Rail Bhavan for Mahakumbh seven days a week.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group