Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग के गठन के निर्णय से खुश हुए Railway के कर्मचारी, AIRF ने फैसले का किया स्वागत
    Headlines

    8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग के गठन के निर्णय से खुश हुए Railway के कर्मचारी, AIRF ने फैसले का किया स्वागत

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    New Delhi.अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी महासंघ (एआईआरएफ) ने कहा है कि आठवें वेतन आयोग के गठन का केंद्र सरकार का फैसला उसके कर्मचारियों की वित्तीय जरूरतों और कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने की उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. एआईआरएफ के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा, ‘‘यह विभिन्न क्षेत्रों में, विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण समय के दौरान केंद्र सरकार के कर्मचारियों द्वारा किए गए अमूल्य योगदान की हमारी सामूहिक मान्यता को दर्शाता है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लगभग 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के वेतन और 65 लाख पेंशनभोगियों के भत्तों में संशोधन करने के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी थी. मिश्रा ने एक बयान में प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ भारत सरकार को इस लंबे समय से लंबित मांग पर विचार करने के लिए धन्यवाद दिया.
    मिश्रा ने उम्मीद जताई कि आयोग समय-सीमा के भीतर अपना काम पूरा करेगा. उन्होंने कहा कि यह निर्णय ‘‘हमारे देश की सेवा करने वाले समर्पित कर्मचारियों के लिए उचित और न्यायसंगत मुआवजा सुनिश्चित करने के हमारे चल रहे प्रयासों’’ में एक महत्वपूर्ण क्षण है.
    मिश्रा ने कहा, ‘‘8वें वेतन आयोग का गठन कर्मचारियों की वित्तीय जरूरतों और कल्याण पर ध्यान देने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है.उन्होंने कहा कि एआईआरएफ लंबे समय से वेतन संरचना की व्यापक समीक्षा की मांग कर रहा है.
    उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि यह आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों की वित्तीय भलाई को बढ़ाने के लिए आवश्यक सुधार लाएगा। हमारा मानना ​​है कि उचित वेतन संरचना न केवल मनोबल बढ़ाती है बल्कि उत्पादकता और सेवा वितरण को भी बढ़ाती है.एआईआरएफ भारतीय रेलवे कर्मचारियों का सबसे बड़ा मजदूर संघ है. मिश्रा ने बृहस्पतिवार को सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर वेतन आयोग की घोषणा पर अपने महासंघ की ओर से आभार व्यक्त किया था.
    इसी तरह की भावनाओं को दोहराते हुए, भारतीय रेलवे कर्मियों के राष्ट्रीय महासंघ (एनएफआईआर) के अध्यक्ष गुमान सिंह ने इस फैसले को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशी का क्षण बताया. उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी खुश हैं कि सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन का फैसला किया है। हर 10 साल में वेतन में संशोधन करने की परंपरा है और यह फैसला उस प्रथा को जारी रखने वाला है. मैं इस ऐतिहासिक कदम के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    8th Pay Commission: Railway employees happy with the decision to form the Eighth Pay Commission AIRF welcomed the decision
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group