Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»टाटा मुंबई मैराथन में भाग लेकर शहर लौटे जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों का टाटानगर स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागत
    Headlines

    टाटा मुंबई मैराथन में भाग लेकर शहर लौटे जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों का टाटानगर स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागत

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : टाटा मुंबई मैराथन में भाग लेकर शहर लौटे जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों का टाटानगर स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया. बताते चलें कि मुंबई मैराथन कठिन प्रतिस्पर्द्धा है. इसमें भाग लेना ही अपने आप में बड़ी बात है. इस मैराथन में देश , विदेश के कुल 62 हज़ार धावकों ने अलग-अलग केटेगरी में हिस्सा लिया . गौरतलब हो कि यह मैराथन एशिया का सबसे बड़ा मैराथन था. जिसमें जमशेदपुर शहर के दर्जनों धावकों ने भी हिस्सा लेकर उम्दा प्रदर्शन किया. जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के अरूपानंद महतो 03:49:22 घंटे में 42 .2 किलोमीटर की दूरी पूरा किये. यह इनका अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. उसी प्रकार धर्मेन्द्र कुमार को 04:28:46 घंटे लगा .

    जबकि मनीष कुमार को 04:40:10 घंटे का समय लगा निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में. अरूंजय को 05 : 06 : 47 घंटे समय लगा. अमर कुमार को 05 : 34 : 06 घंटे लगा दौड़ को पूरा करने में. अभिषेक पाण्डेय भी उक्त मैराथन में भाग लेकर सबको चौंका दिये. यह उनके लिए पहला अवसर था 42.2 किलोमीटर में भाग लेने के लिये. रनजीनियर्स ग्रुप के सदस्यों द्वारा सबों का टाटानगर स्टेशन पर माला पहनाकर स्वागत किया गया. स्वागत करने वालों में दीपक कुमार, मनीष कुमार , इम्तियाज अली, आशुतोष महतो , संदीप चोयल आदि शामिल थे. मुंबई मैराथन में भाग लेकर लौटे अरूपानंद महतो ने बताया कि मुंबई मैराथन यादगार रहा. वहां की जनता पूरे रूट में हम सभी धावकों का उत्साहवर्धन किये. उमस भरी गर्मी और तेज धूप जहां हम धावकों को परेशान किए हुए था वहीं मुंबईवासियों का उत्साहवर्धन, वोलेंटियर्स एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग एवं सपोर्ट ऊर्जा का काम किया‌ .

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    The runners of Jamshedpur Rungeeniers Group were given a warm welcome at Tatanagar station who returned to the city after participating in Tata Mumbai Marathon
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group