Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Kolhan University के रजिस्ट्रार हाइकोर्ट में हुए हाजिर, अदालत ने सुनवाई के बाद ड्रॉप की अवमानना याचिका, जानें क्या है मामला
Headlines

Kolhan University के रजिस्ट्रार हाइकोर्ट में हुए हाजिर, अदालत ने सुनवाई के बाद ड्रॉप की अवमानना याचिका, जानें क्या है मामला

News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने वेतनमान निर्धारित करने व योगदान की तिथि को दुरुस्त करने से संबंधित दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की. प्रार्थी व प्रतिवादी का पक्ष सुनने के बाद अदालत ने अवमानना याचिका को ड्रॉप कर दिया. साथ ही प्रार्थी को छूट दी कि वह आदेश लेकर सक्षम प्राधिकार के समक्ष जा सकता है. अदालत के पूर्व के आदेश के आलोक में कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के रजिस्ट्रार सुनवाई के दाैरान सशरीर उपस्थित थे. उनकी ओर से अधिवक्ता डॉ अशोक कुमार सिंह ने अदालत को बताया कि प्रार्थी के अभ्यावेदन के आलोक में कोल्हान विश्वविद्यालय ने मामले में सकारण आदेश पारित कर दिया है. इस आदेश में प्रार्थी के क्लेम को सही नहीं माना गया है तथा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रार्थी के वेतनमान को सही बताया गया है. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राजेश कुमार ने पैरवी की.

उल्लेखनीय है कि प्रार्थी सुरेश चंद्र महापात्र ने अवमानना याचिका दायर कर एकल पीठ के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की थी. एकल पीठ ने प्रार्थी के मामले में कोल्हान विश्वविद्यालय को सकारण आदेश पारित करने का आदेश दिया था, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया. प्रार्थी ने जमशेदपुर स्थित वीमेंस कॉलेज में लैब ब्वॉय के पद पर योगदान किया था. प्रार्थी का वेतनमान 2550-3200 रुपये राज्य सरकार की ओर से निर्धारित किया गया था, जबकि प्रार्थी का कहना था कि उसका वेतनमान 2650-4000 रुपये होना चाहिए था. वहीं योगदान की तिथि 29 दिसंबर 2003 के बजाय तीन दिसंबर 1982 होना चाहिए था.

MS Dhoni IPL: महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे आईपीएल, CSK ने ने मेंटर नियुक्त किया

Jamshedpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

MS Dhoni IPL: महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे आईपीएल, CSK ने ने मेंटर नियुक्त किया

November 17, 2026

Jamshedpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026

Tata Steel की उत्पादन क्षमता पांच करोड़ टन करने की योजना, MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद, बोले-पांच और 10 साल आगे की सोच रहे हैं हम

November 17, 2026
Recent Post

MS Dhoni IPL: महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे आईपीएल, CSK ने ने मेंटर नियुक्त किया

November 17, 2026

Jamshedpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026

Tata Steel की उत्पादन क्षमता पांच करोड़ टन करने की योजना, MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद, बोले-पांच और 10 साल आगे की सोच रहे हैं हम

November 17, 2026

Jharkhand: दो युवतियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया

November 17, 2026

Weather Alert: 19 नवंबर से तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

November 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group