Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BIHAR LAND SURVEY : 76 लाख से अधिक रैयतों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से स्वघोषणा जमा किया
    Bihar

    BIHAR LAND SURVEY : 76 लाख से अधिक रैयतों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से स्वघोषणा जमा किया

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना. भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक कमल कुमार सिंह ने आज जानकारी दी कि भूमि सर्वे के द्वितीय चरण के 18 जिलों में स्वघोषणा देनेवालों की संख्या में इजाफा हुआ है. अबतक 76 लाख से अधिक रैयतों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से स्वघोषणा जमा किया है.

    कमल कुमार सिंह ने बताया कि इनमें 46 लाख रैयतों ने सीधे सर्वे निदेशालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन स्वघोषणा जमा किया है जबकि 24 लाख स्वघोषणा को लोगों नेा शिविरों में जाकर जमा किया जिन्हें सर्वे कर्मियों द्वारा ऑनलाइन किया गया है. करीब 6 लाख स्वघोषणा ऐसे हैं जिन्हें ऑफलाइन मोड मेंविरों में प्राप्त किया गया है लेकिन सर्वर में समस्या के कारण ऑनलाइन नहीं किया जा सका है. जल्द ही इन्हें ऑनलाइन कर दिया जाएगा.

    कमल कुमार सिंह ने कि सर्वर में आई दिक्कतों को दूर कर लिया गया है. भागलपुर और पूर्णिया कमिश्नरी के लिए हमने सर्वर अलग कर दिया है. आवेदन देने के लिए हरेक कमिश्नरी के लिए अलग पाथ भी जल्द ही लोगों को बता दिए जाएंगे. 15 फरवरी तक सभी 9 कमिश्नरी के लिए सर्वर अलग-अलग कर दिया जाएगा. फिर डाटा इंट्री और डाटा अपलोडिंग में आनेवाली दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी और स्वघोषणा एवं टेरीज लेखन के काम में तेजी आ जाएगी.

    उन्होंने कहा कि इस माह के पहले पखवाड़े में आयोजित बंदोबस्त पदाधिकारियों की मासिक बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने स्पष्ट कर दिया था कि फरवरी के अंतिम सप्ताह से दूसरे चरण के सभी अंचलों में किस्तयार का काम भी शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने उससे पहले सभी मौजों में टेरीज लेखन यानि प्रपत्र 5 भरने का निदेश दिया था. फिलहाल सभी गांवों में टेरीज लेखन का काम चल रहा है और 15 फरवरी तक इसके पूरा होने की उम्मीद है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    दूसरे चरण के 18 जिलों के सभी 23,786 गांवों में उद्घोषणा का काम पूरा कर लिया गया है और इन्हें वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया गया है. इसी तरह इन सभी गांवों में ग्राम सभा का आयोजन भी किया जा चुका है. हरेक गांव में आयोजित सभा को कार्यवाही और 2 फोटोग्राफ के साथ निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकता है, जिसे ऑनलाइन देखा भी जा सकता है. इसी प्रकार सर्वे प्रारंभ होने वाले सभी गांवों को आरटूआर साफ्टवेयर से भी जोड़ दिया गया है.

    किस्तवार के दौरान सभी गांवों की सीमा का निर्धारण किया जाता है और हरेक गांव के खेसरा या प्लॉट के हवाई फोटोग्राफी से तैयार नक्का जमीन से मिलान किया जाता है. जब किस्तवार का काम पूरा हो जाता है तो हरेक खेत यानि खेसरा में नया नंबर दिया जाता है. फिर खानापुरी का काम किया जाता है जिसमें हरेक खेसरा के स्वामित्व का. निर्धारण किया जाता है.

    जिन जिलों में दूसरे चरण में सर्वे का प्रारंभ किया गया है उनके नाम हैं:- पटना, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, गया, नवादा, वैली, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और रोहतास.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    उल्लेखनीय है कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने स्वघोषणा की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत पर बल दिया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सर्वे कर्मी वि पेशकर अमीन घर-घर जाकर प्रपत्र-2 और प्रपत्र-3-1 भरने के लिए लोगों को प्रेरित करें. स्वघोषणा के जरिए जमीन के कागजात जमा रहेंगे तो खानापुरी में खेसरा पंजी बनाने में सर्वे कर्मियों को परेशानी नहीं होगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    More than 76 lakh ryots submitted self-declaration
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group