Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Jharkhand: रांची के नगड़ी में दो भाइयों को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर, दुकान बंद कर तीन भाई घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने चलायी गोली
Crime

Jharkhand: रांची के नगड़ी में दो भाइयों को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर, दुकान बंद कर तीन भाई घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने चलायी गोली

News DeskBy News DeskFebruary 5, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. रांची के पास नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव में बाइक सवार अपराधियों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे दो भाइयों मनोज मुंडा और बुधराम मुंडा को गोली मार दी. उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. यह घटना मंगलवार की शाम सात बजे की है. यह जानकारी डीएसपी अरविंद कुमार ने दी.

उन्होंने बताया कि कतरपा गांव में ही घर से सौ मीटर की दूरी पर उनकी दूध व खाद की दुकान है. घायल मनोज मुंडा व बुधराम मुंडा कुल तीन भाई हैं. तीनों भाई दुकान बंद कर पैदल ही घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी आये और उन पर गोली चला दी, जिसमें दो भाई घायल हो गये. तीसरा संयोग से बच गया. उन्होंने बताया कि घटना से कुछ देर पहले ही सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन के लिए गांव के लोग गये थे. इस कारण गांव में लोग नहीं थे.

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

तीसरे भाई ने थाना को फोन कर घटना की जानकारी दी. मौके पर डीएसपी अरविंद कुमार और नगड़ी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल भाइयों को इलाज के लिए रिम्स भेजा. पुलिस का मानना है कि अपराधियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया है. उन्हें पता था कि मूर्ति विसर्जन के कारण गांव में लोग नहीं है. इस कारण आसानी से घटना को अंजाम दिया जा सकता है. डीएसपी ने कहा कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. वहीं दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश है.

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

BIHAR RAIL NEWS: दानापुर-सासाराम से चर्लपल्ली के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, 4 जोड़ी ट्रेनों से यात्रियों को राहत

October 1, 2026

जमुई में लड़की से छेड़छाड़ मामले में पुलिस से मुठभेड़ के बाद दो आरोपी समेत पांच लोग गिरफ्तार, नंदन यादव के पैर में लगी गोली

September 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो पेयजल संकट पर सरयू राय ने इनटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, परिचालन व्यवस्था पर उठाए सवाल

September 22, 2026
Recent Post

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026

CM हेमंत ने अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी मां रूपी सोरेन का किया श्राद्ध भोज, बाबा रामदेव समेत हजारों लोग पहुंचे, स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group