Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»पलामू : प्रेम प्रसंग में पत्नी ने की पति की हत्या, जंगल में मिला शव, आरोपी गिरफ्तार
Crime

पलामू : प्रेम प्रसंग में पत्नी ने की पति की हत्या, जंगल में मिला शव, आरोपी गिरफ्तार

News DeskBy News DeskFebruary 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पलामू. पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढवा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आयी है. भंडरिया इलाके में पांच बच्चों की मां ने प्यार की खातिर अपने पति की हत्या कर दी.

इस घटना में उसका प्रेमी भी शामिल था. दो दिन बाद मृतक का शव जंगल से बरामद किया गया. महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना की चर्चा पूरे गांव में है.

मिली जानकारी के अनुसार दो दिनों से गायब भंडरिया मुख्यालय के टेनटांड़ निवासी बिगन कोरवा उर्फ बिगन देवार का शव पुलिस ने बुधवार को बरामद किया. जुरमा जंगल में झाड़ियों में छुपाकर शव रखा गया था.

Jharkhand Highcourt ने सुनवाई टालने की मांग पर CM हेमंत सोरेन पर 10,000 रुपये का लगाया जुर्माना

शव पर धारदार हथियार के जख्म के निशान मिले हैं. ऐसे में पुलिस ने इसे हत्या मानते हुए इसकी गुत्थी भी सुलझा ली. शव को भंडरिया थाना लाकर पाेस्टमार्टम के लिये गढ़वा भेज दिया गया. इस हत्याकांड में शामिल मृतक की पत्नी तेतरी देवी और उसका प्रेमी संतोष कोरवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी और संतोष के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी गांव वालों को भी थी. इसी बीच तेतरी और उसका प्रेमी संतोष कोरवा गांव के बगल स्थित जंगल में लकड़ी लेने गये थे. जानकारी मिलने पर बिगन कोरवा अपनी पत्नी को देखने चला गया. जंगल में संतोष कोरवा के साथ पत्नी को देखकर दोनों के बीच लड़ाई होने लगी. इसी बीच मौका देखकर उसकी पत्नी और प्रेमी ने मृतक बिगन के सिर पर धारदार टांगी से मार दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद प्रेमी-प्रेमिका शव को छोड़कर वापस लौट गये. दूसरे दिन दोबारा जंगल जाकर शव को झाड़ी में छुपा दिया.

Tata Motors की मांग में बड़ी उछाल, सितंबर में 42 प्रतिशत बिक्री बढ़ी, कंपनी ने 51,062 वाहन बेचे, अब कंपनी के एमडी गिरीश बाघ ने जतायी यह उम्मीद?

दरअसल, दो दिनों से बिगन के गायब रहने की स्थिति में ग्रामीणों ने शक के आधार पर जंगल में इसकी खोजबीन शुरू की तो एक जगह पर खून के निशान और झाड़ी के दबे होने की जानकारी मिली. ऐसे में वापस लौटकर ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी एवं संतोष कोरवा से कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उक्त दोनों ने बिगन की हत्या किये जाने की बात स्वीकार की. पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने मौके से शव को बरामद किया.

भंडरिया थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने कहा कि प्रेम प्रसंग में बिगन की हत्या हुई. दोनों आरोपिताें को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CISF के हेड कांस्टेबल ने बहस के बाद अपनी सर्विस राइफल से की गोलीबारी, सहायक कमांडेंट समेत 4 की मौत, आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026

जमुई में लड़की से छेड़छाड़ मामले में पुलिस से मुठभेड़ के बाद दो आरोपी समेत पांच लोग गिरफ्तार, नंदन यादव के पैर में लगी गोली

September 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो पेयजल संकट पर सरयू राय ने इनटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, परिचालन व्यवस्था पर उठाए सवाल

September 22, 2026
Recent Post

Jharkhand Highcourt ने सुनवाई टालने की मांग पर CM हेमंत सोरेन पर 10,000 रुपये का लगाया जुर्माना

October 2, 2026

Tata Motors की मांग में बड़ी उछाल, सितंबर में 42 प्रतिशत बिक्री बढ़ी, कंपनी ने 51,062 वाहन बेचे, अब कंपनी के एमडी गिरीश बाघ ने जतायी यह उम्मीद?

October 2, 2026

Jamshedpur Police: बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार सस्पेंड, थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से प्रभार संभालने का निर्देश

October 2, 2026

Illigal Sand Mining: अवैध बालू परिवहन पर खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, धालभूमगढ़ क्षेत्र से सात हाईवा जब्त

October 2, 2026

Jamshedpur: DGP तदाशा मिश्रा ने जमशेदपुर में की अपराध समीक्षा, केनरा बैंक डकैती और रेस्टोरेंट फायरिंग कांड में जल्द गिरफ्तारी का निर्देश

October 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group