Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»National»अमेरिका से भारतीयों को वापस भेजने पर संसद में विदेशमंत्री का वक्तव्य,कहा-पहली बार ऐसा नहीं हुआ,पुराना डेटा किया शेयर
National

अमेरिका से भारतीयों को वापस भेजने पर संसद में विदेशमंत्री का वक्तव्य,कहा-पहली बार ऐसा नहीं हुआ,पुराना डेटा किया शेयर

News DeskBy News DeskFebruary 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नई दिल्ली. अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजे जाने के बारे में विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज राज्यसभा में वक्तव्य दिया. उन्होंने सदन को बताया कि अमेरिका से वापस भेजे गए लोगों के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में साल 2012 से एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) लागू है.

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई मौकों पर अवैध प्रवासियों को भारत भेजा गया है. विदेशमंत्री ने इस बारे में पुराना डेटा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि साल 2009 में 734 लोगों को वापस भेजा गया था. उसके बाद 2013 में 550 लोगों को भारत डिपोर्ट किया गया था. 2019 में 2042, 2020 में 1889, 2021 में 805 लोगों को डिपोर्ट किया गया. इसी तरह 2022 में 862, 2023 में 670 और 2024 में 1368 लोगों को डिपोर्ट किया गया. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने सिर्फ उन लोगों को ही वापस भेजा है, जो अवैध रूप से वहां रह रहे थे.

उन्होंने कहा कि पांच फरवरी को अमेरिकी उड़ान के लिए पिछली प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हम निश्चित रूप से अमेरिकी सरकार से संपर्क कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वापस भेजे गए लोगों के साथ उड़ान के दौरान किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न हो.

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

विदेशमंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अमेरिका द्वारा निर्वासन का आयोजन और क्रियान्वयन आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा किया जाता है. आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विमानों द्वारा निर्वासन का एसओपी जो 2012 से प्रभावी है, संयम बरतने का प्रावधान करता है. हमें सीमा शुल्क प्रवर्तन द्वारा सूचित किया गया है कि महिलाओं और बच्चों को नहीं रोका जाता है.

एस जयशंकर ने कहा कि हम अमेरिकी सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लौटने वाले निर्वासितों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न हो.

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने वहां अवैध तरीके से रह रहे 104 भारतीयों को कल अपने सैन्य विमान से अमृतसर (भारत) हवाई अड्डे पर भेजा था, जिन्हें बाद में उनके गंतव्य राज्यों तक भिजवाया गया. इनमें 25 महिलाएं और 12 अवयस्क हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

October 17, 2026

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग से ₹60 हजार का नुकसान, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित दुकानदार को भेजी मदद

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, मां दुर्गा से की विश्व कल्याण की प्रार्थना

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में एनएच-33 के निर्माण में सुस्ती पर भड़के विधायक सरयू राय, दशहरा के बाद आंदोलन की चेतावनी

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group