


Jamshedpur. टाटा स्टील के सेवानिवृत 70 कर्मचारियों को टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से विदाई दी गयी. यूनियन परिसर में आयोजित विदाई समारोह के दौरान सारे कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. फूल का बुके दिया गया जबकि गिफ्ट भी प्रदान किया गया. इस दौरान सेवानिवृत कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किये. सारे कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. विदाई समारोह में डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, महासचिव सतीश सिंह, उपाध्यक्ष संजय संह, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबू समेत अन्य लोग मौजूद थे.



