Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Cyber Crime:जामताड़ा गिरोह से जुड़े 46 लोग गिरफ्तार, सभी ऑनलाइन ठगी और वित्तीय धोखाधड़ी में थे शामिल, 100 से अधिक क्रेडिट और डेबिट कार्ड बरामद
    Crime

    Cyber Crime:जामताड़ा गिरोह से जुड़े 46 लोग गिरफ्तार, सभी ऑनलाइन ठगी और वित्तीय धोखाधड़ी में थे शामिल, 100 से अधिक क्रेडिट और डेबिट कार्ड बरामद

    News DeskBy News DeskFebruary 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल पुलिस ने ऑनलाइन ठगी और वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल कुख्यात जामताड़ा गिरोह से कथित तौर पर जुड़े 46 लोगों को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. राज्य की ‘साइबर शक्ति’ पहल के तहत बीरभूम, आसनसोल, दुर्गापुर, चंदननगर और पूर्वी बर्धमान में कई जगह छापेमारी कर 84 मोबाइल फोन और इतनी ही संख्या में सिम कार्ड जब्त किए गए. अधिकारी ने कहा कि पिछले 15 दिनों में की गई छापेमारी में 100 से अधिक क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी बरामद किये गए.

    वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी लोग जामताड़ा से संचालित साइबर अपराध गिरोहों से जुड़े हुए हैं. अधिकारी ने कहा, ‘गिरोह बंगाल के पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न जिलों में सक्रिय रहा है. हमारे पास विश्वसनीय जानकारी थी जिसके आधार पर छापेमारी की गई और इन लोगों को गिरफ्तार किया गया.’ गिरफ्तार किए गए लोगों पर कई तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है, जिसमें ‘डिजिटल अरेस्ट’, नौकरी घोटाला, निवेश धोखाधड़ी, ‘सेक्सटॉर्शन’ साजिश शामिल हैं.

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अनुभवी अधिकारियों को जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों एवं ओपी में किया गया पदस्थापित

    अधिकारी ने दावा किया कि बंगाल पुलिस ने इन घोटालों के संबंध में राज्य भर से प्राप्त 250 शिकायतों में से लगभग 90 प्रतिशत का समाधान कर दिया है. ‘सेक्सटॉर्शन’ से आशय अश्लील संदेश या बातचीत के जरिये किसी को उकसाकर उसकी निर्वस्त्र तस्वीर हासिल करने या यौन गतिविधि से संबंधित वीडियो या तस्वीर प्राप्त करने और फिर इन वीडियो या तस्वीर के सहारे उसे ब्लैकमेल करने से है.

    Seraikella-Kharsawan;: सरायकेला में छत्र पूजन एवं यज्ञ में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य एवं देश की खुशहाली की कामना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    all were involved in online cheating and financial fraud Cyber ​​Crime: 46 people associated with Jamtara gang arrested more than 100 credit and debit cards recovered
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Operation Narcos :42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    June 23, 2026

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अनुभवी अधिकारियों को जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों एवं ओपी में किया गया पदस्थापित

    June 24, 2026

    Seraikella-Kharsawan;: सरायकेला में छत्र पूजन एवं यज्ञ में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य एवं देश की खुशहाली की कामना

    June 24, 2026

    Jharkhand: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

    June 24, 2026

    Chakulia: चाकुलिया में भाजपा ने रैली निकाल कर ब्लॉक ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन

    June 24, 2026

    Tatanagar: अहमदाबाद एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ के कारण जुलाई में 3 दिन लगेगी अतिरिक्त एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group