Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»नयी जिंस पैंट को लेकर पानी टंकी पर चढ़ गया Chaibasa का वीरू, मधुमक्खियों ने किया हमला पर नहीं माना, 5 घंटे बाद Girl Friend के कहने पर उतरा
    Jharkhand

    नयी जिंस पैंट को लेकर पानी टंकी पर चढ़ गया Chaibasa का वीरू, मधुमक्खियों ने किया हमला पर नहीं माना, 5 घंटे बाद Girl Friend के कहने पर उतरा

    News DeskBy News DeskFebruary 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. चाईबासा के गांधीटोला में युवक की हरकत से गुरुवार को हर कोई हैरान रहा. पुलिस भी पांच घंटे तक परेशान रही. दरअसल, युवक जिंस पैंट की मांग को लेकर नाराज हो गया और पानी टंकी पर चढ़ गया. घटना सुबह करीब 8.30 बजे की है. मोहल्ले में ही चाय- नाश्ते की दुकान चलाने वाले दंपती के बेटे ने पिता से सुबह में नयी जींस पैंट खरीदने को कहा.

    जब उसे नयी जिंस नहीं मिली तो वह 24 मीटर ऊंची पानी टंकी पर चढ गया. उसे पानी टंकी पर चढ़ा देख परिजन और दोस्तों ने उतरने को कहा, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी. इसके बाद अग्निशमन कर्मी एवं सदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतरने को कहा, पर नहीं उतरा.

    मधुमक्खियों ने किया हमला, फिर भी नहीं उतरा

    Jamshedpur News :सड़क सुरक्षा पर सख्ती, दुर्घटना रोकने को प्रशासन के कड़े निर्देश

    इसी बीच उक्त युवक मधुमक्खी के छत्ते से जा टकराया, जिससे मधुमक्खियों ने उसपर हमला बोल दिया. मक्खियों के हमले से बचने के लिए वह अपना शर्ट उताकर जलमीनार के पानी से भीगा लिया और शरीर को पोछने के बाद पुन: शर्ट पहन लिया. उक्त युवक के इस हरकत को देखने वालों की भीड़ लग गयी.

    लोग उसे बार- बार जलमीनार से उतरने को कहते रहे, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद युवक के माता- पिता भी वहां पहुंच गए और बेटे को जिंस खरीद देने की बात कह नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह तब भी किसी की एक न सुनी. वह बार- बार जलमीनार के एक पीलर से दूसरे पिलर पर आता- जाता रहा.

    Summer Special Train: उधना-सांतरागाछी-उधना के मध्य 02-02 फेरे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन,यात्री होंगे लाभान्वित मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा 

    वहीं मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी तरूण कुमार एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता बिनोद कुमार ने भी उक्त युवक को जलमीनार से नीचे उतरने को कहा, लेकिन उसने उनकी बात भी नहीं मानी.

    इसी बीच घटना की जानकारी उसकी महिला मित्र को मिल गयी. जानकारी मिलते ही युवती मौके पर पहुंची और नीचे उतरने को कहा, जिसके बाद युवक नीचे उतर आया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bees attacked him but he did not listen Chaibasa's Veeru climbed the water tank with his new jeans he came down after 5 hours on the insistence of his girlfriend
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :सड़क सुरक्षा पर सख्ती, दुर्घटना रोकने को प्रशासन के कड़े निर्देश

    April 18, 2026

    Summer Special Train: उधना-सांतरागाछी-उधना के मध्य 02-02 फेरे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन,यात्री होंगे लाभान्वित मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा 

    April 18, 2026

    Jamshedpur news :मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    April 18, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :सड़क सुरक्षा पर सख्ती, दुर्घटना रोकने को प्रशासन के कड़े निर्देश

    April 18, 2026

    Summer Special Train: उधना-सांतरागाछी-उधना के मध्य 02-02 फेरे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन,यात्री होंगे लाभान्वित मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा 

    April 18, 2026

    Jamshedpur news :मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    April 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सैनिक के साथ कथित दुर्व्यवहार पर भड़के पूर्व सैनिक, कदमा थाना में उग्र प्रदर्शन

    April 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में नए उपायुक्त ने संभाला पदभार, विकास कार्यों को मिलेगी नई दिशा

    April 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group