


जमशेदपुर : अखिलेश सिंह गिरोह का स्वराज गागराई डिमना चौक पर हथियार के साथ पकड़ा गया है.एमजीएम हिल व्यू कॉलोनी के रहने वाले स्वराज के अपराधिक घटना को अंजाम देने की सूचना मिलने पर पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने पत्रकारों को बताया कि स्वराज गागराई को डिमना चौक पर प्लानिंग के तहत जांच के दौरान पकड़ा गया है.
उसके कमर से हथियार भी बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार अपराधी गणेश सिंह के कहने पर किसी की हत्या की योजना बना घूम रहा था. स्वराज गागराई 11 सितंबर 2023 में जलसा बीयर बार में ही फायरिंग केस में जेल गया था. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के अनुसार स्वराज अखिलेश सिंह गिरोह के जुड़ा है. उसके खिलाफ शहर के कई थाने में मामले दर्ज हैं. पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है.



