Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»JDU Vs RJD ‘PosterWar’: राजद के पोस्टर में तेजस्वी घोड़े पर सवार और नीतीश कछुए पर बैठे दिखे, गरमायी बिहार की सियासत
    Bihar

    JDU Vs RJD ‘PosterWar’: राजद के पोस्टर में तेजस्वी घोड़े पर सवार और नीतीश कछुए पर बैठे दिखे, गरमायी बिहार की सियासत

    News DeskBy News DeskFebruary 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna.पटना में एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव एक दौड़ते हुए घोड़े पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कछुए की पीठ पर बैठे हुए दिख रहे हैं. पोस्टर पर लिखा है, “वही 17 महीनों वाली तेज तर्रार तेजस्वी सरकार आ रही है. पोस्टर में उल्लखित 17 महीने की अवधि महागठबंधन के शासन को दर्शाती है, जिसके दौरान राजद नेता उपमुख्यमंत्री थे. यह कुमार के आवास से कुछ ही मीटर की दूरी पर लगाया गया है। बिहार में इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं.

    यादव जनता दल (यू) प्रमुख कुमार के साथ मिलकर बनाई गई महागठबंधन सरकार के दौरान अपने प्रदर्शन को आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान भुनाने की कोशिश में हैं. हालांकि कुमार के फिर से भाजपा के साथ चले जाने के बाद बिहार में महागठबंधन सरकार 2024 में गिर गई थी. कुमार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़कर 2022 में राजद नीत महागठबंधन में आ गए थे. इस सरकार में भी वही मुख्यमंत्री थे.
    यह पोस्टर राजद के एक कार्यकर्ता ने 10, सर्कुलर रोड के निकट लगाया है, जो पूर्व मुख्यमंत्री एवं यादव की मां राबड़ी देवी को आवंटित बंगला है.
    पोस्टर में यादव “घोड़े पर सवार” है,

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर SSP एहतेशाम वकारिब ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    उनके हाथ में राजद का चुनाव चिन्ह ‘लालटेन’ भी है और इसमें उन्हें एक मील का पत्थर पार करते हुए दिखाया गया है, जिस पर “2025” लिखा है जो इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में है. इसी पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक कछुए पर बैठे हुए दिखाया गया, उनकी पीठ में कुर्सी बंधी हुई है. इसमें नीचे एक जगह लिखा है कि “तेजस्वी विकास-2025 में फुल स्पीड से होगा.
    यादव बड़े पैमाने पर सरकारी विभागों में भर्ती का श्रेय ले रहे हैं और इसे 2020 के विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं से किए गए 10 लाख सरकारी नौकरियों के वादे से जोड़ रहे हैं.

    Railway: दीपावली-छठ में घर जाना होगा मुश्किल! ट्रेनों की सीटें फुल, हवाई किराया भी दोगुना से ज्यादा, पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JDU Vs RJD 'PosterWar': In RJD's poster politics of Bihar heated up. Tejashwi was seen riding on a horse and Nitish sitting on a tortoise
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर SSP एहतेशाम वकारिब ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    September 17, 2026

    Railway: दीपावली-छठ में घर जाना होगा मुश्किल! ट्रेनों की सीटें फुल, हवाई किराया भी दोगुना से ज्यादा, पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे

    September 17, 2026

    Vande Bharat Sleeper ट्रेन की 35 साल की ‘सर्विस लाइफ’ को लेकर बनेगा साझा उद्यम, बीएचईएल और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने  किया समझौता

    September 17, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर SSP एहतेशाम वकारिब ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    September 17, 2026

    Railway: दीपावली-छठ में घर जाना होगा मुश्किल! ट्रेनों की सीटें फुल, हवाई किराया भी दोगुना से ज्यादा, पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे

    September 17, 2026

    Vande Bharat Sleeper ट्रेन की 35 साल की ‘सर्विस लाइफ’ को लेकर बनेगा साझा उद्यम, बीएचईएल और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने  किया समझौता

    September 17, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर से ज्वेलरी शोरूम में चोरी, ग्राहक बनकर पहुंचे, दुकानदार को बातचीत में उलझाया, 42 ग्राम सोना लेकर हो गए फरार

    September 17, 2026

    EPFO के तहत वेतन सीमा बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह की, 12 साल बाद हुआ यह बदलाव, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा

    September 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group