Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»धनबाद : नो-एंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा, बेटी गंभीर घायल
    Jharkhand

    धनबाद : नो-एंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा, बेटी गंभीर घायल

    News DeskBy News DeskFebruary 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    धनबाद. धनबाद के रांगाटांड़ स्थित श्रमिक चौक पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. नो एंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला और उसकी बेटी को कुचल दिया. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 15 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आज सुबह करीब 7 बजे लगभग 40 वर्षीय महिला अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ धनबाद रेलवे स्टेशन की तरफ जाने के लिए सड़क पार कर रही थी. तभी पूजा टॉकीज की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला और उसकी बच्ची को रौंद दिया. जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि उसकी बेटी बुरी तरह से घायल हो गई.

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने घायल बच्ची को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई. बताया जा रहा है कि ट्रक पर डीएवी पुराना बाजार स्थित माँ तारा ट्रांसपोर्ट का माल लदा था और ट्रक वहीं जा रहा था. घटना के बाद से ट्रक का ड्राइवर फरार बताया जा रहा है.

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    वहीं मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना पुलिस की लापरवाही की वजह से घटी है. वरना शहर में जब नो एंट्री है तो यह तेज रफ्तार ट्रक रांगाटांड़ जैसे भीड़भाड़ वाले जगह पर कैसे घुसा. उन्होंने बताया कि ट्रक का ड्राइवर लगातार अपना संतुलन खो रहा था. जिस वजह से ट्रक लगातार जहां तहां टकराता हुआ आगे बढ़ता जा रहा था और अंततः ट्रक ने महिला और उसकी बच्चे को कुचल डाला.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dhanbad: A speeding truck entered a no-entry area and crushed a woman her daughter was seriously injured
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS; 25 साल पुरानी परंपरा में बदलाव: इस बार 21 नवंबर को होगी सरयू राय के आवास पर रामार्चा पूजा

    July 26, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS ‘काव्य किरण’ के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सजी कविता, गीत और ग़ज़लों की महफिल, कवियों ने बांधा समा

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :बारीडीह में ‘धुन आर्ट एंड म्यूजिक’ का शुभारंभ, सरयू राय बोले- सुर-ताल का समन्वय जीवन में सफलता की पहचान

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group