Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Politics»रामगढ़ : खूंटी जिला कांग्रेस वर्किंग प्रेसिडेंट से प्रशासन ने खाली करवाया सर्किट हाउस
    Politics

    रामगढ़ : खूंटी जिला कांग्रेस वर्किंग प्रेसिडेंट से प्रशासन ने खाली करवाया सर्किट हाउस

    News DeskBy News DeskFebruary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रामगढ़. झारखंड में कांग्रेस अभी सत्ता में है और सत्ता का नशा पार्टी नेताओं पर चढ़ा हुआ है. इसका उदाहरण रामगढ़ सर्किट हाउस में देखने को मिला. कांग्रेसी नेताओं के द्वारा शराब के नशे में कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. नशे में धुत नेताओं ने गाली गलौज तक कर डाली. इसके बाद सर्किट हाउस में रुके हुए खूंटी जिला कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट अरुण सांगा से सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जबरन रूम खाली करवा दिया.

    17 दिनों से रूम नंबर 8 में रुके हुए थे अरुण सांगा

    जानकारी के अनुसार यूथ कांग्रेस के खूंटी जिला वर्किंग प्रेसिडेंट 1 फरवरी को रामगढ़ पहुंचे थे यहां उन्होंने पहले दो दिनों के लिए सर्किट हाउस का कमरा बुक करवाया. इसके लिए बाकायदा एक वरीय नेता से फोन भी करवाया था. लेकिन वे 17 दिनों तक रूम नंबर 8 में रुके रहे. इस दौरान उनसे मिलने कई लोग कमरे में पहुंचे. कुछ लोग तो रात 2:00 बजे तक भी सर्किट हाउस में घुसे थे. इस दौरान नशे में धुत नेताओं ने कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया.

    Jharkhand: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयघात से देर रात हुआ निधन

    कांग्रेसी नेताओं के इस हरकत से नजारत उप समाहर्ता भी परेशान हो गए. सोमवार को एनडीसी अन्य अधिकारियों के साथ डीसी से मिले और पूरे वाकए को सामने रखा. इसके बाद कई अधिकारी सर्किट हाउस पहुंचे और अरुण सांगा को रूम खाली करने को कहा.

    कांग्रेसी नेता अरुण सांगा ने बताया कि सोमवार को वह अपने एक पार्टी कार्यकर्ता के साथ उन्हीं की गाड़ी में रांची कल्याण मंत्रालय के लिए निकले थे. कोठार ओवर ब्रिज के पास ही जब अधिकारियों का फोन आया, तो वह दोबारा सर्किट हाउस पहुंचे. वहां उनसे कमरा खाली करने का आग्रह किया गया. साथ ही उस व्यक्ति के बारे में भी पूछताछ की गई, जिसके द्वारा कर्मचारियों के साथ नशे की हालत में अभद्र व्यवहार किया गया था. उन्होंने बताया कि प्रदेश महासचिव धीरेंद्र सिंह के साथ सर्किट हाउस के कर्मचारियों ने गलत व्यवहार किया था जिसको लेकर तू-तू-मैं-मैं हुई थी. इसके बाद उन्होंने तत्काल सर्किट हाउस के रूम को खाली कर दिया और किराए का भुगतान भी कर दिया.

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    कांग्रेसी नेता अरुण सांगा ने बताया कि पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी थी, उसी के तहत वे रामगढ़ पहुंचे थे. निकट भविष्य में आयोजित होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर सर्वे का कार्य किया जा रहा है. इसकी वजह से वे 17 दिनों तक रामगढ़ में रुक गए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ramgarh administration got the circuit house vacat
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयघात से देर रात हुआ निधन

    September 6, 2026

    NEET Protest: PM मोदी के आग्रह के बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद समाप्त किया अनशन

    July 24, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा में सरकारी संपत्तियों की अवैध खरीद-बिक्री,अतिक्रमण एवं अवैध भवन निर्माण,फिर भी झारखंड राज्य आवास बोर्ड प्रशासन खामोश!

    July 21, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयघात से देर रात हुआ निधन

    September 6, 2026

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में रामाडा होटल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group