Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»9.39 करोड़ गबन में कोयला कारोबारी प्रमोद सिंह को ईडी ने उठाया
    Jharkhand

    9.39 करोड़ गबन में कोयला कारोबारी प्रमोद सिंह को ईडी ने उठाया

    News DeskBy News DeskFebruary 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची.  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पद का दुरुपयोग कर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) निधि के 9.39 करोड़ रुपए के गबन के आरोपी कोयला कारोबारी प्रमोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया. ईडी ने उसे बुधवार को रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में प्रस्तुत किया.

    ईडी ने कोर्ट से पूछताछ के लिए सात दिन की रिमांड मांगी. पर, कोर्ट ने तीन दिन पूछताछ की अनुमति दी है. ईडी ने प्रमोद सिंह को पूछताछ के लिए 12 बार समन किया. लेकिन, वह एक बार भी ईडी कार्यालय में हाजिर नहीं हुआ.

    BILASPUR NEWS: रेलवे सैलरी पैकेज से मिला बड़ा सहारा, दिवंगत कर्मचारी के परिवार को ₹1.10 करोड़ की बीमा सहायता

    ईडी ने पिछले साल उसकी 1.63 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति भी जब्त की थी. ईडी ने प्रमोद कुमार सिंह के विरुद्ध जांच में पर्याप्त सबूत मिलने के बाद छह तलाशी और एक सर्वेक्षण अभियान चलाया था. अभियान के क्रम में गत चार जुलाई को ईडी ने छापेमारी में प्रमोद कुमार सिंह के तीन वाहनों को भी जब्त किया था. तीनों गाड़ियां गबन की राशि से खरीदी गई थीं. ईडी ने प्रमोद कुमार सिंह के आवास से 2.17 लाख रुपए जब्त किया था. इसके अलावा उसके बैंक खाते में पड़े चार लाख रुपयों को फ्रीज करवाया था. प्रमोद कुमार सिंह पर एसीबी धनबाद ने 8 जून 2016 को प्राथमिकी दर्ज की थी. इसी के आधार पर ईडी ने उसके विरुद्ध मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी.

    JAMSHEDPUR NEWS: नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पूर्ति ने रचा इतिहास, मेन्स यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Coal trader Pramod Singh arrested by ED for Rs 9.39 crore embezzlement
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    BILASPUR NEWS: रेलवे सैलरी पैकेज से मिला बड़ा सहारा, दिवंगत कर्मचारी के परिवार को ₹1.10 करोड़ की बीमा सहायता

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पूर्ति ने रचा इतिहास, मेन्स यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप सफल, 240 में से 203 अभ्यर्थियों को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 15, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में दूधकुंडी बना मिसाल, सभी गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा रोड नंबर-3 का गड्ढा भरने के बाद आवागमन हुआ सुगम, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

    July 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group