Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी रांची से लेकर जमशेदपुर तक बारिश, वज्रपात का अलर्ट
    Jharkhand

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी रांची से लेकर जमशेदपुर तक बारिश, वज्रपात का अलर्ट

    News DeskBy News DeskFebruary 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश हुई. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग में अपने पूर्वानुमान में बताया था कि गुरुवार को रांची, बोकारो, रामगढ़ समेत अन्य इलाकों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं. कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं. कई इलाकों में 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.

    मौसम विभाग ने गुरुवार की सुबह चेतावनी जारी की है. येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि रांची जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में गरज के साथ बारिश की संभावना है और वज्रपाती की आशंका जाहिर की गयी है. आमलोगों से खराब मौसम रहने पर सुरक्षित रहने की अपील की है. पेड़ के नीचे खड़े नहीं रहने और बिजली के खंभे के नजदीक नहीं रहने की सलाह दी है.

    BILASPUR NEWS: रेलवे सैलरी पैकेज से मिला बड़ा सहारा, दिवंगत कर्मचारी के परिवार को ₹1.10 करोड़ की बीमा सहायता

    झारखंड में 21 फरवरी को आकाश में बादल छाये रहेंगे, जबकि 22 फरवरी को झारखंड के दक्षिणी, मध्य एवं निकटवर्ती उत्तर-पूर्व भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. राज्य के दक्षिण-पश्चिम, मध्य एवं निकटवर्ती उत्तर-पूर्व भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात की आशंका है. 23 फरवरी से मौसम साफ हो सकता है.

    JAMSHEDPUR NEWS: नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पूर्ति ने रचा इतिहास, मेन्स यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

    मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार यह परिवर्तन एक से दो दिन ही रहेगा. इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी संभव है. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में बुधवार की देर शाम मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई. वैज्ञानिकों ने वज्रपात से बचने की सलाह दी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    rain and thunderstorm alert from capital Ranchi to Jamshedpur Weather changed in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    BILASPUR NEWS: रेलवे सैलरी पैकेज से मिला बड़ा सहारा, दिवंगत कर्मचारी के परिवार को ₹1.10 करोड़ की बीमा सहायता

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पूर्ति ने रचा इतिहास, मेन्स यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप सफल, 240 में से 203 अभ्यर्थियों को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 15, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में दूधकुंडी बना मिसाल, सभी गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा रोड नंबर-3 का गड्ढा भरने के बाद आवागमन हुआ सुगम, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

    July 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group