Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»रांची दिशा समिति की बैठक में शामिल हुए रक्षा राज्य मंत्री, कहा – एलिवेटेड कॉरिडोर का 14 अप्रैल को कराएं लोकापर्ण
    Jharkhand

    रांची दिशा समिति की बैठक में शामिल हुए रक्षा राज्य मंत्री, कहा – एलिवेटेड कॉरिडोर का 14 अप्रैल को कराएं लोकापर्ण

    News DeskBy News DeskFebruary 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. रांची दिशा समिति की बैठक रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में शनिवार को हुई. बैठक में सेठ ने केंद्र प्रायोजित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में उन्हाेंने कहा कि साथ ही अधिक से अधिक लोग योजनाओं से जुड़ें, इस दिशा में काम करने का निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया.

    उन्होंने अधिकारियों से समय पर योजनाओं को पूरा करने और उपयोगिता प्रमाण पत्र केंद्र सरकार को भेजने को कहा. वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की योजनाओं की समीक्षा के दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने रातू रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर के प्रगति की समीक्षा की और 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के दिन इसका लोकार्पण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

    बैठक में एनएच के अधिकारियों ने बताया कि जून माह में नयासराय आरओबी का उद्घाटन कर दिया जाएगा और चार माह के बाद नगड़ी आरओबी का भी उद्घाटन होगा.

    वहीं मुर्गू में डायवर्सन के समीप बना रहे पुल को लेकर आ रही समस्या पर रक्षा राज्य मंत्री ने चिंता जताई और एनएच के अधिकारियों से इस पर त्वरित गति से काम करने को कहा. अधिकारियों ने मंत्री को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द ही इसका एक फेज का निर्माण पूर्ण हो जाएगा और आवागमन शुरू कर दिया जाएगा.

    Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    इसके अलावा रक्षा राज्य मंत्री ने जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर चिंता जताई और इस योजना के प्रति गंभीरता बरतने का निर्देश दिया.

    बैठक में बताया गया कि अरगोड़ा कटहल मोड सड़क दोनों तरफ से ढाई ढाई मीटर चौड़ी की जाएगी.

    वहीं रांची में इस वर्ष गर्मी में पेयजल की समस्या नागरिकों को नहीं हो, इसे लेकर होली के बाद जुडको, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के साथ नगर निगम और जनप्रतिनिधियों की बैठक होगी.

    BILASPUR NEWS: रेलवे सैलरी पैकेज से मिला बड़ा सहारा, दिवंगत कर्मचारी के परिवार को ₹1.10 करोड़ की बीमा सहायता

    बैठक में खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा, लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत, विधायक नवीन जायसवाल, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, रांची के डीसी मंजुनाथ भजंत्री सहित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Inaugurate the elevated corridor on April 14 Seth
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    July 15, 2026

    BILASPUR NEWS: रेलवे सैलरी पैकेज से मिला बड़ा सहारा, दिवंगत कर्मचारी के परिवार को ₹1.10 करोड़ की बीमा सहायता

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पूर्ति ने रचा इतिहास, मेन्स यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

    July 15, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    July 15, 2026

    BILASPUR NEWS: रेलवे सैलरी पैकेज से मिला बड़ा सहारा, दिवंगत कर्मचारी के परिवार को ₹1.10 करोड़ की बीमा सहायता

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पूर्ति ने रचा इतिहास, मेन्स यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप सफल, 240 में से 203 अभ्यर्थियों को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में दूधकुंडी बना मिसाल, सभी गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

    July 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group