Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Politics»दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, सरकारी खजाना खाली, लेकिन वादे होंगे पूरे
    Politics

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, सरकारी खजाना खाली, लेकिन वादे होंगे पूरे

    News DeskBy News DeskFebruary 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से की बात

    नई दिल्ली. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आआपा) ने वर्तमान सरकार के लिए सरकारी खजाना खाली छोड़ा है. इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए महिलाओं के लिए 2500 प्रतिमाह की योजना को लागू कराएगी.

    दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आज प्रदेश कार्यालय में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई. इस बैठक में आगामी विधानसभा सत्र और अपने-अपने क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई.

    बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित किया. एक प्रश्न के उत्तर में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार बनने के बाद से पिछले चार दिनों में लगातार बैठकें हुई हैं. हम विषयों को समझ रहे हैं. अधिकारियों के साथ सरकार ने वित्तीय स्थिति का आकलन किया है. हमने पाया है कि राज्य का राजस्व पूरी तरह से खाली है. इसके बावजूद हम विस्तार से योजना बनायेंगे और शत-प्रतिशत अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करेंगे.

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में सबसे महत्वपूर्ण विषय कैग की रिपोर्ट का होगा. पिछली सरकार को जनता की मेहनत की कमाई का दुरुपयोग करने के लिए लिए जवाबदेह बनाया जाएगा. उन्हें (आआपा को) हर एक रुपये का हिसाब जनता को देना होगा. उन्होंने बताया कि कल से दिल्ली का पहला विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है और इसमें दिल्ली की जनता से जुड़े हुए कामों पर ध्यान होगा.

    आआपा और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के आरोपों का जवाब देते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता ने पिछले कार्यकालों के दौरान देखा है कि आम आदमी पार्टी ने क्या किया है. उनके काम का क्या तरीका है. उनका क्या विजन है. हमारा ध्यान केवल और केवल दिल्ली की जनता पर है.

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सोमवार से दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने जा रहा है. विधानसभा सत्र से पूर्व आज भारतीय जनता पार्टी विधायकों की बैठक हुई है. सत्र से पूर्व विधायकों की यह बैठक होती है. हमारी सरकार का केवल एक ही एजेंडा है कि दिल्ली को विश्वस्तरीय बनाना. लोगों के दुख-तकलीफ दूर करना और उनके लिए काम करना. बैठक में जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने को चर्चा हुई है. हमारा काम ही आम आदमी पार्टी के मुंह बंद कर देगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Delhi CM meeting MLA and conference
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET Protest: PM मोदी के आग्रह के बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद समाप्त किया अनशन

    July 24, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा में सरकारी संपत्तियों की अवैध खरीद-बिक्री,अतिक्रमण एवं अवैध भवन निर्माण,फिर भी झारखंड राज्य आवास बोर्ड प्रशासन खामोश!

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    July 15, 2026
    Recent Post

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026

    NEET Protest: केंद्र सरकार ने दिया भरोसा, छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाएंगी

    September 2, 2026

    Toll plaza Scam: NHAI के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बंगाल समेत कई राज्यों में छापेमारी

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group