Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»पलामू में दूसरे के नाम पर दे रहा था मैट्रिक की परीक्षा,11वीं का छात्र गिरफ्तार
    Crime

    पलामू में दूसरे के नाम पर दे रहा था मैट्रिक की परीक्षा,11वीं का छात्र गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पलामू : पलामू में 11वीं के छात्र ने दूसरे छात्र के नाम पर मैट्रिक की परीक्षा दी. यह घटना सतबरवा स्थित बलवंत सिंह नामधारी मेमोरियल कॉलेज में हुई, जब एक छात्र को दूसरे के रोल नंबर पर सोशल साइंस की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया.

    उड़नदस्ता की टीम के सदस्य कृष्ण मुरारी तिर्की ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ललेंद्र कुमार नामक छात्र ने नॉलेज यादव के नाम पर परीक्षा दी. ललेंद्र, जो कि 11वीं साइंस के छात्र हैं, पिछले कई दिनों से नॉलेज यादव के नाम पर परीक्षा दे रहे थे. वह अब तक तीन विषयों की परीक्षा दे चुका था और चौथे विषय की परीक्षा दे रहा था, जब उसे पकड़ा गया.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    पुलिस प्रशासन ने इस मामले में सक्रियता दिखाई और मजिस्ट्रेट राजीव रंजन कुमार, एएसआई सुख सागर सिंह और अन्य पुलिस बल के जवानों के साथ मिलकर इस फर्जी परीक्षार्थी को कक्षा निरीक्षक की पहचान पर गिरफ्तार किया. कॉलेज के सुपरीटेंडेंट अजय प्रसाद भी उस समय मौजूद थे, जब छात्र को पकड़ा गया. वीक्षक रीना कुमारी ने बताया कि गहन जांच के बाद छात्र को फर्जी तरीके से परीक्षा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    जानकारी के अनुसार, ललेंद्र कुमार ने पिछले कुछ दिनों से कॉलेज में नॉलेज यादव का नाम इस्तेमाल करके परीक्षा दी. इस मामले में अब तक कॉलेज के कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है, क्योंकि उन्होंने इस धोखाधड़ी को न केवल अनदेखा किया, बल्कि कई बार ललेंद्र को परीक्षा में बैठने का मौका भी दिया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a Class 11 student was arrested for giving matriculation exam in someone else's name In Palamu
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Operation Narcos :42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    June 23, 2026

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    June 24, 2026

    Jamshedpur: सोनारी जी रोड में स्कूटी सवार दो उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट लिया, पीछे से आए और झपट्टा मारकर हुए फरार 

    June 24, 2026

    JT20 Final Match: JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी-20 लीग के फाइनल मुकाबले के दौरान भगदड़, कई जख्मी

    June 24, 2026

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group