Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»Railways : रांची से अमृतसर और नयी दिल्ली से चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल
    Jharkhand

    Railways : रांची से अमृतसर और नयी दिल्ली से चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

    News DeskBy News DeskFebruary 26, 2025Updated:February 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. रांची से अमृतसर और नयी दिल्ली से रांची, हटिया आने वाले यात्रियों की मुश्किल आसान हो जायेगी. भारतीय रेलवे ने अमृतसर और नयी दिल्ली से स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. एक ट्रेन अमृतसर से खुलेगी, जो रांची और हटिया होते हुए ओडिशा के संबलपुर तक चलेगी. वहीं, एक अन्य ट्रेन नयी दिल्ली से हटिया के बीच चलेगी.

    अमृतसर-संबलपुर स्पेशल ट्रेन रांची के रास्ते चलेगी. यह ट्रेन 27 फरवरी को अमृतसर से रवाना होगी और रांची एवं हटिया होते हुए संबलपुर तक जायेगी. वहीं, नयी दिल्ली-हटिया स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी को नयी दिल्ली से रवाना होगी और वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्यय होते हुए हटिया तक चलेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी है.

    अमृतसर-संबलपुर स्पेशल ट्रेन

    Tata Steel के MD नरेंद्रन को मिल सकती है Tata Sons की कमान, चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की रेस में चल रहे सबसे आगे, नाम चर्चा में आने की ये हैं 3 वजहें?

    उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अमृतसर-संबलपुर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि 04632 अमृतसर-संबलपुर स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) 27 फरवरी 2025 को अमृतसर से चलेगी. यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 6:35 बजे खुलेगी. इसका लखनऊ आगमन 21:58 बजे होगा और यहां से 22:08 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन 2:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी. यहां से 02:45 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन 3:40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पहुंचेगी. यहां से 3:50 बजे प्रस्थान करेगी. 14:07 बजे ट्रेन मूरी आयेगी और यहां से 14:12 बजे खुल जायेगी. अमृतसर-संबलपुर स्पेशल ट्रेन 15:22 बजे रांची पहुंचेगी और यहां से 15:27 बजे प्रस्थान कर जायेगी. 15:42 बजे ट्रेन हटिया पहुंचेगी और यहां से 15:47 बजे रवाना होगी. रात के 21:50 बजे ट्रेन संबलपुर स्टेशन पहुंच जायेगी. इस ट्रेन में जनरेटर यान का 01 कोच, एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 07 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 04 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का 01 कोच होगा.

    नयी दिल्ली से हटिया 

    Swine flue: झारखंड में अब तक 41 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले, इनमें 38 रांची, 3 मरीज जमशेदपुर के, 20 बच्चे भी शामिल

    सीपीआरओ ने बताया कि एक और स्पेशल ट्रेन नयी दिल्ली से हटिया के बीच चलेगी. उन्होंने कहा कि 04482 नयी दिल्ली-हटिया स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी 2025 को नयी दिल्ली से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन नयी दिल्ली से 13:20 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन 02:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी. यहां से यह ट्रेन 02:55 बजे खुलेगी. पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर ट्रेन का आगमन 03:50 बजे होगा और यहां से 04:00 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन 12:58 बजे मूरी स्टेशन पर पहुंचेगी और 13:00 बजे यहां से प्रस्थान करेगी. ट्रेन 14:05 बजे रांची स्टेशन पर पहुंचेगी और 14:15 बजे हटिया के लिए रवाना हो जायेगी. 15:00 बजे यह ट्रेन हटिया स्टेशन पहुंच जायेगी. इस ट्रेन में जेनरेटर यान के 2 कोच और वातानुकूलित 3-टियर (इकॉनोमी) के 18 कोच होंगे. सीपीआरओ ने बताया कि दोनों ट्रेनें सिर्फ 1 ट्रिप चलेंगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Railways: Special train will run from Ranchi to Amritsar and New Delhi see time table
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel के MD नरेंद्रन को मिल सकती है Tata Sons की कमान, चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की रेस में चल रहे सबसे आगे, नाम चर्चा में आने की ये हैं 3 वजहें?

    September 5, 2026

    Swine flue: झारखंड में अब तक 41 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले, इनमें 38 रांची, 3 मरीज जमशेदपुर के, 20 बच्चे भी शामिल

    September 5, 2026

    Railway: पुणे-हावड़ा अजाद हिंद एक्सप्रेस 19 सितंबर और 3 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी

    September 5, 2026
    Recent Post

    Tata Steel के MD नरेंद्रन को मिल सकती है Tata Sons की कमान, चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की रेस में चल रहे सबसे आगे, नाम चर्चा में आने की ये हैं 3 वजहें?

    September 5, 2026

    Swine flue: झारखंड में अब तक 41 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले, इनमें 38 रांची, 3 मरीज जमशेदपुर के, 20 बच्चे भी शामिल

    September 5, 2026

    NEPAL FLOOD: सुरंग में करते रहे ‘हरे कृष्ण’ जाप, जन्माष्टमी के दिन बचाये गये दो श्रमिक, मृतकों की संख्या 1,295 हुई, नुवाकोट में 600 बच्चे अब भी लापता

    September 5, 2026

    Railway: पुणे-हावड़ा अजाद हिंद एक्सप्रेस 19 सितंबर और 3 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी

    September 5, 2026

    Railway: फरक्का के पास रेलवे ट्रैक धंसी, हावड़ा-मालदा डिवीजन में कई ट्रेनें प्रभावित

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group