


- खगड़िया के अलौली प्रखंड के अमोसी पीकेट क्षेत्र के अमोसी गांव वार्ड संख्या 17 की घटना
पटना. खगड़िया में एक पति प्यार का जुनून में पहले प्रेमिका तो फिर अपनी पत्नी को गाेली मार दी. पत्नी की मौत हो गयी है जबकि प्रेमिका जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. बताया जाता है कि प्रेमी विक्रम कुमार राम प्रेमिका से मंगलवार की दोपहर खेत गया था. यहां प्रेमिका ने बताया गया कि उसकी पत्नी नीतू देवी ने मिलने से मना किया है. तुम्हारी पत्नी लड़ाई-झगड़ा करेंगी. प्रेमी विक्रम कुमार राम ने आक्रोश में आकर प्रेमिका मुन्नी देवी के सीने में गोली दाग दी. पुलिस ने जख्मी मुन्नी देवी को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां से उसे भागलपुर रेफर किया गया है.
उधर, विक्रम कुमार राम ने घर पहुंचकर पत्नी की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी. महिला को सदर अस्पताल लाया गया जहां से शव का पोस्टमार्टम कराया गया. घटना अलौली प्रखंड के अमोसी पीकेट क्षेत्र के अमोसी गांव वार्ड संख्या 17 की है. जहां पति ने ही पहले प्रेमिका फिर पत्नी की गोली मार दी. बताया जाता है कि मुन्नी देवी का पति चार दिन पहले काम करने के लिए प्रदेश गया था. जिसकी भनक विक्रम को लग गयी थी.
विक्रम कुमार राम की शादी दस साल पहले बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के फुलमल्लिक गांव में हुई थी. पति पत्नी की जिंदगी हंसते खेलते बीत रहा था. इसी दौरान बीते तीन साल पहले गांव के ही नागेश्वर सदा के पुत्र मुकेश सदा की पत्नी मुन्नी देवी से प्यार हो गया. दोनों लगातार फोन पर एक दूसरे से बातचीत करने लगे. जख्मी मुन्नी देवी ने बताया कि उसका पति मुकेश सदा आलू स्टोर में काम करता है. बीते चार दिन पूर्व पति प्रदेश काम के लिए चला गया. इस दौरान वह विक्रम से मोबाइल पर बातचीत करना बंद कर दी. जिससे आक्रोशित होकर विक्रम मकई के खेत में पहुंचकर गोली मार दिया.
नीतू देवी के दो बच्चों की हंसती खेलती दुनिया उजड़ गयी. हत्यारोपित बच्चों के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हत्यारोपित विक्रम के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा व घटना स्थल से एक खोखा बरामद कर लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के चक्कर में विक्रम के दो बच्चों की हंसती खेलती दुनिया उजड़ गयी. लोगों ने बताया कि विक्रम को दो पुत्री है. जबकि जख्मी महिला मुन्नी देवी को एक पुत्र है. मुन्नी देवी जीवन मौत से लड़ रही है.



