Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»बैंकिंग प्रणाली में वापस आए 2000 रुपये के 98.18 फीसदी नोट : आरबीआई
    National

    बैंकिंग प्रणाली में वापस आए 2000 रुपये के 98.18 फीसदी नोट : आरबीआई

    News DeskBy News DeskMarch 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शनिवार को कहा कि 2000 रुपये के 98.18 फीसदी नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं. रिजर्व बैंक ने कहा कि अब सिर्फ 6,471 करोड़ रुपये मूल्य के दो हजार रुपये के ऐसे नोट जनता के पास हैं. केंद्रीय बैंक ने कहा कि दो हजार रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे.

    आरबीआई ने जारी बयान में बताया कि 19 मई, 2023 तक प्रचलन में मौजूद 2000 रुपये के बैंक नोटों में से 98.18 फीसदी बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं. रिजर्व बैंक ने कहा कि 19 मई, 2023 को कारोबार बंद होने पर प्रचलन में मौजूद 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था, जो 28 फरवरी, 2025 को कारोबार बंद होने पर घटकर 6,471 करोड़ रुपये रह गया है.

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    रिजर्व बैंक के मुताबिक दो हजार रुपये के नोट जमा करने या बदलने की सुविधा 07 अक्टूबर, 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी. हालांकि, ये सुविधा अब भी रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है. आरबीआई के निर्गम कार्यालय 9 अक्टूबर, 2023 से व्यक्तियों और संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2000 रुपये के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं. इसके अलावा आम लोग देश के किसी भी डाकघर से भारतीय डाक के जरिए 2000 रुपये के नोट को अपने बैंक खाते में जमा कराने के लिए आरबीआई के किसी भी कार्यालय में भेज सकते हैं.

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    उल्‍लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये मूल्य के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी. हालांकि, दो हजार रुपये के नोट अब भी वैध मुद्रा बने रहेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    98.18 pc of 2000 rupee notes returned Reserve Ban
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और CCTV निगरानी की परखी तैयारियां

    July 25, 2026
    Recent Post

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    July 26, 2026

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    July 26, 2026

    Jharkhand: JMM ने प्रधान के इस्तीफे को बताया ‘बस शुरुआत’, Congress ने ‘छात्रों की जीत’ करार दिया, BJP ने जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर CM हेमंत का इस्तीफा मांगा

    July 26, 2026

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group