


पाकुर अवैध संबंधो को लेकर हुई कहासुनी के बाद पत्नी ने अपनी पति की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी. शराब पीने और अवैध संबंधो को लेकर विवाद के बाद उसने ईंट से पति के प्राइवेट पार्ट और सिर पर हमला कर दिया. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने पुलिस ने मृतक पति लोफड़ा पहाड़िया के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और आरोपी पत्नी कमली पहाड़िन को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है. घटना झारखंड (Jharjhand) के पाकुड़ (Pakur) जिले का है.
पाकुड़ जिले के धरनीपहाड़ गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पत्नी ने अपने पति की निर्ममता से हत्या कर दी. हत्या से पहले दोनों के बीच पहले तकरार हुई थी.पति ने अपनी पत्नी के करेक्टर पर सवाल कर दिया, जिससे वह भड़क गई और उसे बेरहमी से मार डाला.
ईंट से पत्नी ने किया हमला
जानकारी के अनुसार गुरुवार को लोफड़ा पहाड़िया और उसकी पत्नी कमली पहाड़िन के बीच शराब पीने और अवैध संबंधों को लेकर विवाद हो रहा था. शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर टिप्पणी करने लगा, जिससे बीच दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. इस गुस्से में पत्नी ने अपना आपा खो दिया और ईंट उठाकर पति के सिर और उसके प्राइवेट पर हमला कर दिया.
हमले में पति बुरी तहर घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया. और हमले में इस्तेमाल की गई ईंट को भी जब्त कर लिया है.



