Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»टॉप 10 में शामिल 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 3.09 लाख करोड़ की गिरावट, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान
    National

    टॉप 10 में शामिल 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 3.09 लाख करोड़ की गिरावट, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान

    News DeskBy News DeskMarch 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. घरेलू शेयर बाजार में पिछले सोमवार से शुक्रवार के कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 8 के मार्केट कैप में 3.09 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आ गई. इनमें टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को लगातार दूसरे सप्ताह सबसे अधिक नुकसान का सामना करना पड़ा. इसके अलावा टॉप 10 में शामिल दो कंपनियों के मार्केट कैप में इस सप्ताह 39,308.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई.

    लगातार दूसरे सप्ताह सबसे अधिक नुकसान का सामना करने के कारण टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) मार्केट कैप के मामले में टॉप 10 कंपनियों की सूची में दूसरे स्थान से फिसल कर तीसरे स्थान पर आ गई है. दूसरी ओर, मार्केट कैप में बढ़ोतरी होने के कारण एचडीएफसी बैंक टॉप 10 कंपनियों की सूची में तीसरे स्थान से उछल कर दूसरे स्थान पर आ गया है. इस सप्ताह के कारोबार के दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, इंफोसिस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), हिन्दुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में कुल 3,09,244.57 करोड़ रुपये की गिरावट आई. वहीं, एचडीएफसी बैंक, और बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हो गई.

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    सोमवार से शुक्रवार के बीच हुए कारोबार के दौरान टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 1,09,211.97 करोड़ रुपये कम होकर 12,60,505.51 करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया. इसी तरह इंफोसिस का मार्केट कैप 52,697.93 करोड़ रुपये घट कर 7,01,002.22 करोड़ रुपये हो गया. इसके अलावा भारती एयरटेल का मार्केट कैप 39,230.10 करोड़ रुपये कम होकर 8,94,993.67 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया. इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 38,025.97 करोड़ रुपये फिसल कर 16,23,343.45 करोड़ रुपये के स्तर पर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 29,718.99 करोड़ रुपये गिर कर 6,14,236.97 करोड़ रुपये के स्तर पर, आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 20,775.78 करोड़ रुपये कम होकर 8,49,803.90 करोड़ रुपये के स्तर पर, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 11,700.97 करोड़ रुपये घट कर 5,14,983.41 करोड़ रुपये के स्तर पर और आईटीसी का मार्केट कैप 7,882.86 करोड़ रुपये कम होकर 4,93,867.57 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया.

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 30,258.49 करोड़ रुपये बढ़ कर 13,24,411.31 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया. इसी तरह बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 9,050.24 करोड़ रुपये बढ़ कर 5,29,516.99 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया. मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 16,23,343.45 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही. इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 13,24,411.31 करोड़ रुपये), टीसीएस (कुल मार्केट कैप 12,60,505.51 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 8,94,993.67 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 8,49,803.90 करोड़ रुपये), इंफोसिस (कुल मार्केट कैप 7,01,002.22 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 6,14,236.97 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 5,29,516.99 करोड़ रुपये), हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,14,983.41 करोड़ रुपये) और आईटीसी (कुल मार्केट कैप 4,93,867.57 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Market cap of 8 companies in top 10 fell by Rs 3.09 lakh crore TCS suffered the biggest loss
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और CCTV निगरानी की परखी तैयारियां

    July 25, 2026
    Recent Post

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    July 26, 2026

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    July 26, 2026

    Jharkhand: JMM ने प्रधान के इस्तीफे को बताया ‘बस शुरुआत’, Congress ने ‘छात्रों की जीत’ करार दिया, BJP ने जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर CM हेमंत का इस्तीफा मांगा

    July 26, 2026

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group