Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»चक्रधरपुर के गोपीनाथपुर पंचायत में स्वयंसेवकों के चयन के लिए फर्जी ग्रामसभा करने का आरोप
    Jharkhand

    चक्रधरपुर के गोपीनाथपुर पंचायत में स्वयंसेवकों के चयन के लिए फर्जी ग्रामसभा करने का आरोप

    News DeskBy News DeskMarch 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चक्रधरपुर. चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर पंचायत में दो स्वयंसेवकों का अनुमोदन करना है. इसे लेकर 20 फरवरी को फर्जी ग्रामसभा कर उसमें मनोज महतो को स्वयंसेवक अनुमोदन करते हुए जिला को पंचायत सचिव राजकुमार सिन्हा ने रिपोर्ट भेजी है. वहीं 24 फरवरी को पंचायत में ग्रामसभा हुई. इसमें पंचायत सचिव राजकुमार सिन्हा भी मौजूद थे. इसमें शिवशंकर महतो को स्वयंसेवक के लिए प्रस्ताव आया, जबकि ग्रामसभा में दो स्वयंसेवकों का अनुमोदन करना था, पर पंचायत सचिव ने सिर्फ शिवशंकर महतो का प्रस्ताव लाया. उन्हें मालूम था कि मनोज महतो का प्रस्ताव लाने से विरोध होगा. इस कारण उन्होंने फर्जी ग्रामसभा करते हुए पहले ही मनोज महतो का अनुमोदन कर जिला को रिपोर्ट भेज दी थी.

    इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली कि 20 फरवरी को फर्जी ग्रामसभा करते हुए मनोज महतो को स्वयंसेवक के लिए अनुमोदन किया गया है. ऐसा करने में पंचायत सचिव का पूरा सहयोग है. फर्जी ग्रामसभा की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया. गुरुवार को गोपीनाथपुर पंचायत के ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंचे. बिरसा कल्याण समिति में पंचायत सचिव राजकुमार सिन्हा को बुलाया. वहीं झामुमो नेता रामलाल मुंडा भी उपस्थित रहे. फर्जी ग्रामसभा करने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. पंचायत सचिव पर कई आरोप लगाये. वहीं पंचायत सचिव राजकुमार सिन्हा ने भी अपनी गलती को माना.

    Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    फर्जी ग्रामसभा को रद्द करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को हुई ग्रामसभा फर्जी थी. उसे रद्द करने के लिए जिला को पत्र लिखेंगे. साथ ही स्वयंसेवक मनोज महतो के अनुमोदन को रद्द करायेंगे. मनोज महतो का विरोध होने की जानकारी दी जायेगी. मौके पर झामुमो नेता दिनेश जेना, सुभाष प्रधान, नंदू कुमार, कृपा सिंधु नापित, राजकुमार बेहरा, शांतनु महतो, अजय नापित, भीमसेन महतो, जीतू महतो, निरंजन महतो, बुद्धदेव माझी, राजकुमार महतो, विजय महतो, संजय मिश्रा, प्रदीप नापित, राजेश नापित, रामलाल महतो, कुनाल नापित, सनातन महतो, अनिल महतो, मान किशोर, गौतम महतो, सीताराम माझी आदि मौजूद थे.

    BILASPUR NEWS: रेलवे सैलरी पैकेज से मिला बड़ा सहारा, दिवंगत कर्मचारी के परिवार को ₹1.10 करोड़ की बीमा सहायता

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Allegation of conducting fake Gram Sabha for selection of volunteers in Gopinathpur Panchayat of Chakradharpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    July 15, 2026

    BILASPUR NEWS: रेलवे सैलरी पैकेज से मिला बड़ा सहारा, दिवंगत कर्मचारी के परिवार को ₹1.10 करोड़ की बीमा सहायता

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पूर्ति ने रचा इतिहास, मेन्स यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

    July 15, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    July 15, 2026

    BILASPUR NEWS: रेलवे सैलरी पैकेज से मिला बड़ा सहारा, दिवंगत कर्मचारी के परिवार को ₹1.10 करोड़ की बीमा सहायता

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पूर्ति ने रचा इतिहास, मेन्स यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप सफल, 240 में से 203 अभ्यर्थियों को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में दूधकुंडी बना मिसाल, सभी गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

    July 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group