Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»DRDO के Scientist से 40 लाख रुपये की ठगी के बाद पुलिस ने हैकर का किया भंडाफोड़, गिरोह के चार सदस्य झारखंड के देवघर और राजस्थान के मेवात से गिरफ्तार
    Headlines

    DRDO के Scientist से 40 लाख रुपये की ठगी के बाद पुलिस ने हैकर का किया भंडाफोड़, गिरोह के चार सदस्य झारखंड के देवघर और राजस्थान के मेवात से गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskMarch 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक वैज्ञानिक से 40 लाख रुपये की ठगी के मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने बैंक खातों को हैक करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेन्द्र चौधरी ने कहा, ‘‘आरोपी ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बनकर लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें समस्याओं के समाधान की आड़ में एंड्रॉइड पैकेज किट (एपीके) फाइल बताकर एक मैलवेयर को ‘इंस्टॉल’ करने के लिए राजी करते थे. इसके बाद फाइल पीड़ित व्यक्ति के डिवाइस तक रिमोट एक्सेस प्रदान करती थी, जिससे धोखेबाज बैंकिंग जानकारी, पैन (स्थायी खाता संख्या) कार्ड विवरण और सीवीवी (कार्ड वेरिफिकेश वैल्यू) कोड सहित संवेदनशील वित्तीय विवरण चुरा सकते थे. इस पद्धति का उपयोग करके, धोखेबाज ने लोगों के बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ा लिये.

    यह जांच डीआरडीओ से सेवानिवृत्त एक वैज्ञानिक की इस शिकायत के बाद शुरू की गई थी कि धोखेबाजों ने उनकी बचत और सावधि जमा से 40 लाख रुपये निकाल लिए हैं. डीसीपी चौधरी ने कहा, ‘‘पीड़ित ने ऑनलाइन कस्टमर सपोर्ट नंबर सर्च किया था और एक फर्जी कॉन्टैक्ट पर कॉल की थी. इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया के जरिए एक मैलवेयर भेजा गया, जिसे उन्होंने इंस्टॉल कर लिया, जिससे अनजाने में उनके बैंक खाते तक पहुंच हो गई. सात दिनों में, आरोपी ने व्यवस्थित तरीके से उनके खाते से धनराशि स्थानांतरित कर ली. उनकी शिकायत के बाद, एक प्राथमिकी दर्ज की गई और साइबर पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने गहन जांच शुरू की.

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    पुलिस ने घोखेबाजों का झारखंड के देवघर और राजस्थान के मेवात में पता लगाया. तकनीकी निगरानी से धोखेबाजों के संचालन के बारे में महत्वपूर्ण विवरण सामने आए. उन्होंने कहा कि जियो-लोकेशन ट्रैकिंग और खुफिया सूचनाओं के आधार पर, पुलिस ने छापेमारी की और चार लोगों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान इकबाल अंसारी, साजिद खान, सलमान खान और नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है. डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने पांच स्मार्टफोन बरामद किए हैं, जिनमें संदिग्ध डेटा है, जिसमें पीड़ितों के वित्तीय विवरण वाली एक्सेल शीट भी शामिल है. उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि गिरोह ने इसी तरह की रणनीति का इस्तेमाल करके पूरे भारत में लोगों को निशाना बनाया.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    After defrauding a DRDO scientist of Rs 40 lakh four members of the gang were arrested from Deoghar in Jharkhand and Mewat in Rajasthan the police busted the hacker
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group