Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Bank Strike Hold: बैंक कर्मचारी संगठनों ने 24-25 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल टाली, वित्त मंत्रालय और आईबीए से मांगों पर मिले आश्वासन के बाद लिया फैसला
    Headlines

    Bank Strike Hold: बैंक कर्मचारी संगठनों ने 24-25 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल टाली, वित्त मंत्रालय और आईबीए से मांगों पर मिले आश्वासन के बाद लिया फैसला

    News DeskBy News DeskMarch 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. बैंक कर्मचारी संगठनों ने शुक्रवार को वित्त मंत्रालय और आईबीए से अपनी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद अपनी दो-दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल टाल दी.पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, देशभर के बैंकों में सोमवार से दो-दिवसीय हड़ताल शुरू होनी थी. नौ बैंक कर्मचारी संघों के एकीकृत निकाय यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 24-25 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया था.

    बैंक कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में कामकाजी सप्ताह को पांच दिनों का करना और सभी कर्मचारी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती करना शामिल हैं. प्रस्तावित हड़ताल को टालने का फैसला मुख्य श्रम आयुक्त के समक्ष लिया गया, जिन्होंने सभी पक्षों को सुलह बैठक के लिए बुलाया था. भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने कर्मचारी संगठनों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया.

    Seraikella-Kharsawan: मलेरिया नियंत्रण को लेकर उपायुक्त सख्त, शत-प्रतिशत जांच और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश

    यूएफबीयू ने कर्मचारियों के प्रदर्शन की समीक्षा और उससे जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) पर वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के हालिया निर्देशों को तत्काल वापस लेने की मांग भी की थी. कर्मचारी संगठन का कहना है कि इस निर्देश से नौकरी की सुरक्षा को खतरा पहुंचता है और कर्मचारियों के बीच विभाजन पैदा होता है.

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त के निर्देश पर आदित्यपुर व गम्हरिया के बार-रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण, नियमों के पालन के निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bank Strike Hold: Bank employee organizations postponed the nationwide strike on March 24-25 decision taken after getting assurance on demands from Finance Ministry and IBA
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: मलेरिया नियंत्रण को लेकर उपायुक्त सख्त, शत-प्रतिशत जांच और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश

    July 4, 2026

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त के निर्देश पर आदित्यपुर व गम्हरिया के बार-रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण, नियमों के पालन के निर्देश

    July 4, 2026

    Saraikela: सरायकेला के आसंगी चेक डैम में नहाने गए आदित्यपुर के दो किशोर डूब गए, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

    July 4, 2026
    Recent Post

    Sansad Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, 13 अगस्त तक चलेगा

    July 4, 2026

    Jharkhand: अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत और 22 लाख रुपये का बिल बनाए जाने के मामले में जांच के आदेश

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group