Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Vs Central: हेमंत सरकार का आरोप, केंद्र ने कई योजनाओं के लिए अनुदान में कटौती की, राज्य का विकास हो रहा प्रभावित, मंत्री बोले-हम करायेंगे आंकलन
    Headlines

    Jharkhand Vs Central: हेमंत सरकार का आरोप, केंद्र ने कई योजनाओं के लिए अनुदान में कटौती की, राज्य का विकास हो रहा प्रभावित, मंत्री बोले-हम करायेंगे आंकलन

    News DeskBy News DeskMarch 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कई प्रायोजित योजनाओं के लिए अपने अनुदान में कटौती की है, जिससे राज्य का विकास प्रभावित हुआ है. विधानसभा में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के एक सवाल का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि सरकार जल्द ही केंद्र द्वारा राज्य को दिए जाने वाले अनुदान, ऋण और विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं पर उनके प्रभाव का व्यापक अध्ययन करेगी.

    सरकार ने अपने लिखित जवाब में कहा कि झारखंड को केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए केंद्र से अनुदान के रूप में 2022-23 में 8,828.89 करोड़ रुपये, 2023-24 में 8,980.63 करोड़ रुपये और चालू वित्त वर्ष 2024-25 में जनवरी तक 5,736.27 करोड़ रुपये मिले. कुमार ने सदन को बताया कि राज्य को दिए जाने वाले केंद्रीय कर और अनुदान में कमी आई है. केंद्र के सौतेले रवैये ने झारखंड के विकास को प्रभावित किया है. झारखंड के मंत्री ने कहा कि केंद्रीय अनुदान में कमी के मद्देनजर विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं और लोगों पर इसके प्रभाव का आकलन किया जाएगा.

    Jamshedpur NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो ने चक्रधरपुर रेल मंडल की विकास परियोजनाओं की की उच्चस्तरीय समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन पर दिया जोर

    यादव ने दावा किया कि पड़ोसी राज्य बिहार को 2023-24 में केंद्रीय कर और अनुदान के रूप में 1.65 लाख करोड़ रुपये मिले, जबकि झारखंड को इस दौरान मात्र 46,000 करोड़ रुपये मिले. उन्होंने झारखंड के आंकड़ों की तुलना पड़ोसी राज्यों से करते हुए केंद्रीय अनुदानों पर अध्ययन की मांग की.

    Jamshedpur News :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    जवाब में कुमार ने कहा कि सरकार झारखंड और उसके पड़ोसी राज्यों को दिए गए केंद्रीय ऋण और अनुदानों पर व्यापक अध्ययन करेगी. झारखंड के लिए फंड में कटौती का तुलनात्मक आकलन भी किया जाएगा. इसके बाद एक रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन ने भी केंद्र से मिले ऋण के बारे में जानना चाहा. कुमार ने कहा कि राज्य को केंद्र से 2008-09 से 2013-14 तक 20,825 करोड़ रुपये, 2014-15 और 2018-19 के बीच 42,956 करोड़ रुपये और 2019-20 में 9,593 करोड़ रुपये ऋण के रूप में मिले.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Vs Central: Hemant government alleges that the Center has cut grants for many schemes the development of the state is getting affected the minister said – we will do the assessment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो ने चक्रधरपुर रेल मंडल की विकास परियोजनाओं की की उच्चस्तरीय समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026

    Jamshedpur News :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: जमशेदपुर पूर्वी में SIR प्रक्रिया को लेकर 51 स्थानों पर लगेंगे कमल सहयोग समिति के कैंप, विधायक पूर्णिमा साहू ने मतदाताओं से की सहयोग लेने की अपील

    July 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: जमशेदपुर की तनीषा गौतम ने PM मोदी से किया सीधा संवाद, भारत की पहली Made in India सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च की बनीं गवाह

    July 4, 2026

    Seraikella-Kharsawan: मलेरिया नियंत्रण को लेकर उपायुक्त सख्त, शत-प्रतिशत जांच और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group