Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur के गोपाल मैदान में PMFME महोत्सव का हुआ शुभारंभ, मंत्री बोले-खाद्य पदार्थों का उत्पादन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग करने का कार्य छोटे स्तर पर अधिक से अधिक हो
    Headlines

    Jamshedpur के गोपाल मैदान में PMFME महोत्सव का हुआ शुभारंभ, मंत्री बोले-खाद्य पदार्थों का उत्पादन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग करने का कार्य छोटे स्तर पर अधिक से अधिक हो

    News DeskBy News DeskMarch 23, 2025Updated:March 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत प्रमंडल स्तरीय PMFME महोत्सव का उद्घाटन समारोह जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार श्री संजय प्रसाद यादव शामिल हुए. प्रमंडल स्तरीय इस कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों के पीएमएफ़एमई अंतर्गत 50 विभिन्न प्रकार के वित्त पोषित इकाइयों ने अपनी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जिनमें डेयरी प्रसंस्करण, मिलेट्स (रागी), मशरूम, अनाज प्रसंस्करण, खाद्य प्रसंस्करण एवं सीड केपिटल से संबंधित इकाई शामिल रहे. खाद्य प्रसंस्करण मशीनरी उपकरणों का प्रदर्शन भी आपूर्तिकर्ता द्वारा उद्यमियों के सुविधा हेतु किया गया. माननीय मंत्री द्वारा विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण कर उत्पादों की जानकारी ली गई एवं प्रादर्श की सराहना की गई.

    महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में माननीय मंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में असंगठित रूप से कार्य कर रहे छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देना और इस क्षेत्र में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का निर्माण करना है.इस योजना के तहत राज्य के वैसे उद्यमी, व्यक्ति अथवा समूह जो छोटे स्तर पर अथवा बड़े स्तर पर खाद्य पदार्थों का उत्पादन करती है, अथवा खाद्य पदार्थों का पैकेजिंग करती है उन्हें परियोजना लागत के 35% की दर से 10 लाख रू० प्रति यूनिट की अधिकतम पूंजीगत अनुदान का प्रावधान किया गया है.

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    माननीय मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), किसान उत्पादक कंपनियों (पीएफसी), सहकारिता, स्वयं सहायता समूह (एस०एच०जी०) को परियोजना लागत का 35% की दर से तीन करोड (अधिकतम दस करोड) तक की अधिकतम पूजीगत अनुदान का प्रावधान किया गया है. राज्य के वैसे एसएचजी, जो खाद्य पदार्थों का प्रसंस्करण भी करते हैं और उन्हें वर्किंग कैपिटल तथा छोटे-छोटे औजार खरीदने की आवश्यकता है तो इस कार्य के लिए प्रारम्भिक तौर पर उनके फेडरेशन के स्तर पर प्रत्येक सदस्य को चालीस हजार रूपये की दर से पूंजी दिये जाने का प्रावधान किया गया है, जो व्यक्ति अथवा संस्था खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के लिए उसका मानकीकरण और सुरक्षा मानकों का पालन करने के साथ पैकेजिंग और ब्राडिंग भी करते हों तो उन्हें भी इस योजना के तहत सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है.

    माननीय मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत अनुदान का प्रावधान टर्म लोन की राशि पर किया गया है. सूक्ष्म उद्यमों को एक्सपोजर एवं सतत बढ़ावा देने के लिए प्रमण्डल स्तरीय इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. माननीय मंत्री ने राज्यवासियों से अपील किया कि राज्य में खाद्य पदार्थों का उत्पादन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग करने का कार्य छोटे स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में करें ताकि हमारा झारखण्ड आत्म निर्भर हो सके. यह योजना देश एवं झारखण्ड की जनता को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रारम्भ की गयी है. इस योजना के तहत सरकार छोटे-छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है ताकि हमारी जनता आत्म निर्भर बने एवं हमारे राज्य एवं देश को आत्म निर्भर बनाने में अपना योगदान दे सके.

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, सचिव उद्योग, झारखंड श्री अरवा राजकमल, उपायुक्त सरायकेला खरसावां रविशंकर शुक्ला, निदेशक उद्योग, झारखंड सुशांत गौरव, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, डीएम डीआईसी श्री रविशंकर प्रसाद की उपस्थिति रही.

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    branding of food items should be done as much as possible on a small scale packaging PMFME Mahotsav was inaugurated at Gopal Maidan in Jamshedpur the minister said- the work of production
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने विकास योजनाओं, राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने विकास योजनाओं, राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो ने चक्रधरपुर रेल मंडल की विकास परियोजनाओं की की उच्चस्तरीय समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026

    Jamshedpur News :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group