Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम की टीबी मुक्त 12 पंचायतों के मुखियागण को उपायुक्त ने किया सम्मानित, बोले-योजनाएं क्रियान्वित करने में पंचायत जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम
Headlines

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम की टीबी मुक्त 12 पंचायतों के मुखियागण को उपायुक्त ने किया सम्मानित, बोले-योजनाएं क्रियान्वित करने में पंचायत जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम

News DeskBy News DeskMarch 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 12 पंचायत टीबी मुक्त घोषित किए गए हैं. विश्व टीबी दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा जिला की 12 टीबी मुक्त पंचायतों के मुखियागण को कार्यलय कक्ष में स्मृति चिन्ह, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया. साथ ही सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. ओ.पी केशरी एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला को वर्ष 2030 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है, पूरे जिला को टीबी मुक्त करने की दिशा में भी स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी जिम्मेदारी से कर्तव्य निर्वहन करें.

ये पंचायत टीबी मुक्त घोषित
घाटशिला का धरमबहाल पंचायत, डुमरिया के खड़िदा, बड़ाकांजिया एवं बांकीशोल, मुसाबनी का नॉर्थ बादिया, वेस्ट बादिया एवं नॉर्थ ईचड़ा, बोड़ाम के पोखोरिया, पटमदा के कमलपुर, चाकुलिया का विरदोह, गोलमुरी सह जुगसलाई का धरमबहाल और बहरागोड़ा के मौदा पंचायत टीबी मुक्त घोषित हुए हैं.

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

उपायुक्त ने मुखियागण को सम्मानित किया
उपायुक्त ने मुखियागण को सम्मानित करते हुए अभियान में उनके परस्पर सहयोग की प्रशंसा की और कहा कि टीबी मुक्त पंचायत बनाने में जिला प्रशासन के साथ-साथ आप सभी ने महत्वपूर्ण निभाई.उन्होने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सुयोग्य लाभुकों तक पहुंचाना हो या सरकारी संस्थाओं के माध्यम से सरकार की सुविधाओं, सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्र में सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में आप सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका होती है.

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

उन्होने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग इसी तरह से प्रशासन को मिलेगा ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं स्वरोजगार, पशुपालन, कृषि व अन्य सेवा क्षेत्र में भी जिला बेहतर कर सके.मौके पर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. ओ.पी केशरी, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांड व स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026
Recent Post

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सिक्कों की दुनिया में खोए बच्चे, 16 महाजनपदों से आधुनिक भारत तक का इतिहास करीब से देखा

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 25 साल बाद घर लौटे संतोष साहू को परिजनों ने रखने से किया इनकार, ‘सम्पूर्ण आश्रय’ ने पुरुष आश्रय गृह में दिलाया सहारा

November 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group