Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand Police : झारखंड में जल्द होगी 4919 पुलिसकर्मियों की भर्ती, विस में मंत्री ने बतायी योजना
Headlines

Jharkhand Police : झारखंड में जल्द होगी 4919 पुलिसकर्मियों की भर्ती, विस में मंत्री ने बतायी योजना

News DeskBy News DeskMarch 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 17वें दिन सोमवार को सदन में राज्य में पुलिस बल की कमी और आठ घंटे से अधिक ड्यूटी का मुद्दा उठाया गया. बाघमारा से भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार से सवाल किया कि राज्य में पुलिस बल की कमी के कारण अपराध की दर लगातार बढ़ रही है और पुलिसकर्मियों से 24 घंटे काम लिया जा रहा है. उन्होंने जल्द से जल्द पुलिस भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने और कानून के अनुसार ड्यूटी लेने की मांग की.

सदन में इस पर जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री योगेन्द्र महतो ने कहा कि पुलिस बल की संख्या कम नहीं, बल्कि अधिक है. उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में 4919 पुलिस पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे पुलिसकर्मियों की कमी को पूरा किया जाएगा.

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो ने इस दौरान कहा कि पिछले डेढ़ साल से भर्ती प्रक्रिया चल रही है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर यह कब पूरी होगी? इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि हाल ही में उत्पाद (एक्साइज) सिपाही की भर्ती प्रक्रिया में एक दुःखद घटना घटी, जिसमें कई युवाओं की जान चली गई थी. इसके बाद कैबिनेट ने कुछ नियमों में बदलाव किए हैं, जिससे भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा.

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि आठ घंटे से अधिक ड्यूटी केवल विशेष परिस्थितियों में ली जाती है, जब विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है. आमतौर पर पुलिसकर्मियों से आठ घंटे ही काम लिया जाता है. झारखंड सरकार जल्द ही पुलिस बल में कमी को दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी करने जा रही है. हालांकि, भर्ती प्रक्रिया में कुछ समय की देरी हुई है, लेकिन सरकार ने इसे जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026
Recent Post

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सिक्कों की दुनिया में खोए बच्चे, 16 महाजनपदों से आधुनिक भारत तक का इतिहास करीब से देखा

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 25 साल बाद घर लौटे संतोष साहू को परिजनों ने रखने से किया इनकार, ‘सम्पूर्ण आश्रय’ ने पुरुष आश्रय गृह में दिलाया सहारा

November 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group