Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand: हजारीबाग में मंगला जुलूस में हिंसक झड़प व पथराव मामले में 200 से अधिक लोगों पर केस दर्ज, विधानसभा में हुआ हंगामा, जानें क्या बोली सरकार
    Headlines

    Jharkhand: हजारीबाग में मंगला जुलूस में हिंसक झड़प व पथराव मामले में 200 से अधिक लोगों पर केस दर्ज, विधानसभा में हुआ हंगामा, जानें क्या बोली सरकार

    News DeskBy News DeskMarch 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के हजारीबाग में हिंसक झड़प और पथराव की घटना के सिलसिले में 10 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. राज्य सरकार के एक मंत्री ने बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी. संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बताया कि हजारीबाग में एक धार्मिक जुलूस के दौरान आपत्तिजनक गाना बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हुई. उन्होंने कहा कि यह झड़प उस समय हुई, जब मंगला जुलूस पंच मंदिर चौक से झंडा चौक की ओर जा रहा था.

    किशोर ने भोजनावकाश के बाद सदन को बताया, “जब जुलूस पास के एक चौक पर पहुंचा, तो आपत्तिजनक गाना बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच टकराव हो गया और दोनों तरफ से पथराव किया गया.
    उन्होंने बताया, “मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भीड़ को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों समूहों की ओर से पथराव तेज हो गया. इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने और सरकारी व निजी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए हवा में दो गोलियां चलाईं.
    किशोर ने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के बाद संवेदनशील इलाकों और मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए. मंत्री ने कहा, “मौके पर तैनात मजिस्ट्रेट की शिकायत के आधार पर सदर थाने में दोनों समुदाय के पांच-पांच नामजद लोगों और 200 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है. इससे पहले, हजारीबाग में धार्मिक जुलूस को कथित तौर पर निशाना बनाकर किए गए पथराव की घटना को लेकर विधानसभा में हंगामा हुआ.

    Jamshedpur News :मुसाबनी और बहरागोड़ा में सेवा दल कांग्रेस की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के आसन के करीब आकर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और हिंदू त्योहारों के दौरान उचित सुरक्षा व्यवस्था की मांग की.सरकार ने सदन को आश्वासन दिया कि राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए अशांति पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उपमंडल पुलिस अधिकारी परमेश्वर कामती ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे जामा मस्जिद चौक के पास हुई, जब रामनवमी उत्सव के तहत मंगला जुलूस निकाला जा रहा था.

    Jamshedpur News: मजदूर दिवस के अवसर पर टाटा वर्कस यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज की अध्यक्षता में कमेटी मेंबरों की बैठक आयोजित, बेहतर वेज रिवीजन का डिमांड अध्यक्ष से किए जाने पर हुआ विचार 

    उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से पथराव किया गया. वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलाईं. पुलिस ने दावा किया कि स्थिति नियंत्रण में है और घटनास्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.
    स्थानीय लोगों के अनुसार, सांप्रदायिक गीत बजाने को लेकर दो समूहों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से पथराव किया गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Case registered against more than 200 people in the case of violent clashes and stone pelting during Mangala procession in Hazaribagh know what the government said uproar in the assembly
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :मुसाबनी और बहरागोड़ा में सेवा दल कांग्रेस की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

    May 2, 2026

    Jamshedpur News: मजदूर दिवस के अवसर पर टाटा वर्कस यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज की अध्यक्षता में कमेटी मेंबरों की बैठक आयोजित, बेहतर वेज रिवीजन का डिमांड अध्यक्ष से किए जाने पर हुआ विचार 

    May 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:झामुमो जिला अध्यक्ष बनने के बाद विक्टर सोरेन का भव्य स्वागत, नेताओं से लिया आशीर्वाद

    May 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :मुसाबनी और बहरागोड़ा में सेवा दल कांग्रेस की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

    May 2, 2026

    Jamshedpur News: मजदूर दिवस के अवसर पर टाटा वर्कस यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज की अध्यक्षता में कमेटी मेंबरों की बैठक आयोजित, बेहतर वेज रिवीजन का डिमांड अध्यक्ष से किए जाने पर हुआ विचार 

    May 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:झामुमो जिला अध्यक्ष बनने के बाद विक्टर सोरेन का भव्य स्वागत, नेताओं से लिया आशीर्वाद

    May 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :रेल यात्री संघर्ष समिति की अहम बैठक रविवार को

    May 2, 2026

    Seraikela Kharsawan news :ईचागढ़ में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन का सख्त एक्शन, माफियाओं के रास्ते रोकने के लिए खोदे गए ट्रेंच

    May 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group