


Patna. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपना दो दिन का बिहार दौरा पूरा करके दिल्ली लौट गए. दिल्ली जाते समय प्रधानमंत्री मोदी ने पटना के जय प्रकाश नरायण इंटरनेशल एयरपोर्ट पर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की. अपनी मुलाकात की जानकारी पीएम ने सोशल मीडिया पर एक्स के माध्यम से दी. इसके साथ ही पीएमओ इंडिया के यूट्यूब चैनल पर मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया गया है.
आईपीएल 2025 में जब 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स की तरफ डेब्यू करने का मौका मिला तो उन्होंने अपनी बल्लेबाजी प्रतिभा से सभी को उसके बाद प्रभावित जरूर किया. वहीं पीएम मोदी ने वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार के साथ हुई मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स तस्वीरें साझा करने के साथ लिखा कि पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई. उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा देखने को मिल रही है. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं.



