Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पैरोल पर छूटे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह
    Bihar

    भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पैरोल पर छूटे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह

    News DeskBy News DeskJuly 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chhapra  : हजारीबाग जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद और बाहुबली नेता प्रभुनाथ सिंह को उनके छोटे भाई दीनानाथ सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर छोड़ा गया है. शुक्रवार देर रात वे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने गांव मशरक पहुंचे. एम्स दिल्ली में इलाज के दौरान दीनानाथ सिंह का निधन हो गया था. शनिवार यानि आज छपरा के डोरीगंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. भाई के पार्थिव शरीर को देख प्रभुनाथ सिंह फफक कर रोने लगे. हालत बिगड़ने पर उन्हें लोगों ने संभाला और बरामदे में बैठाया. प्रभुनाथ सिंह की एक झलक पाने और हालचाल जानने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे.

    हत्या मामले में सजा काट रहे हैं प्रभुनाथ सिंह

    प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने 1995 में हुए डबल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा सुनाई है. यह हत्या मसरख (छपरा) के एक मतदान केंद्र पर हुई थी, जहां दो लोगों – दारोगा राय (47) और राजेंद्र राय (18) – की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि ये हत्याएं प्रभुनाथ सिंह के उम्मीदवार को वोट न देने के कारण कराई गई थीं. इसके अलावा वे एक अन्य हत्या के मामले में झारखंड के हजारीबाग जेल में सजा काट रहे हैं.

    Jharkhand Breaking: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, डाल विसर्जन करने गए 5 बच्चे कोयल नदी में डूबे, जारी किया गया था अलर्ट, बावजूद चली गयी मासूमों की जान

    उनके भाई दीनानाथ सिंह को भी एक मामले में सजा मिली थी, लेकिन बीमारी के चलते उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

    लालू यादव से रही है करीबी
    प्रभुनाथ सिंह बिहार की राजनीति में एक प्रभावशाली नाम रहे हैं. वे महाराजगंज से तीन बार सांसद रह चुके हैं और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते हैं.

    Railway: बंडामुंडा-राउरकेला के बीच इंटरलॉकिंग और 5वीं रेल लाइन को लेकर 12 दिनों का ब्लॉक, 22 ट्रेनें रद्द, 3 ट्रेनों का समय बदला, 2 के रूट में बदलाव

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Former MP Prabhunath Singh Former MP Prabhunath Singh released on parole to attend brother's funeral पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पैरोल पर छूटे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Breaking: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, डाल विसर्जन करने गए 5 बच्चे कोयल नदी में डूबे, जारी किया गया था अलर्ट, बावजूद चली गयी मासूमों की जान

    September 23, 2026

    Railway: बंडामुंडा-राउरकेला के बीच इंटरलॉकिंग और 5वीं रेल लाइन को लेकर 12 दिनों का ब्लॉक, 22 ट्रेनें रद्द, 3 ट्रेनों का समय बदला, 2 के रूट में बदलाव

    September 23, 2026

    Ghatsila: मां के सड़ चुके शव के साथ तीन दिन तक घर में रहा युवक, घाटशिला के काशिदा का मामला, दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा?

    September 23, 2026
    Recent Post

    BANK Strike: बैंकों में 28 सितंबर से 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल, यूनियन अपने फैसले पर कायम

    September 23, 2026

    GDP growth…रेटिंग एजेंसी S&P ने भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर सात प्रतिशत किया, जोखिम को लेकर भी चेताया?

    September 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group