Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur: बागबेड़ा के आशीष की स्थिति गंभीर, छाती में फंसी गोली, टीएमएच से कोलकाता रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
    Headlines

    Jamshedpur: बागबेड़ा के आशीष की स्थिति गंभीर, छाती में फंसी गोली, टीएमएच से कोलकाता रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

    News DeskBy News DeskJuly 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बागबेड़ा के कीताडीह ग्वाला पट्टी में शुक्रवार देर रात कुछ युवकों ने आशीष कुमार भगत को गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. तत्काल उसे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की सलाह के बाद शनिवार देर शाम परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के एक निजी अस्पताल ले गए. गोली आशीष की छाती में लगी है और अब तक शरीर के अंदर ही फंसी हुई है. बागबेड़ा थाना में इस मामले को लेकर गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़ित के पिता आनंद कुमार भगत ने स्थानीय युवकों बाबू सिंह उर्फ टेपर, राहुल यादव उर्फ छोटू, शुभम कुमार उर्फ कतलू, रंजन कुमार और सूरज दास पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है.

    सभी आरोपी उसी कीताडीह ग्वाला पट्टी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आशीष शुक्रवार रात लकड़िया बागान क्षेत्र स्थित अरुण दुकान के पास किसी काम से गया था. वहीं अचानक पहुंचे युवकों से उसकी बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही झड़प में बदल गई. इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर आशीष पर गोली चला दी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल को टीएमएच पहुंचाया गया. आशीष के पिता ने बताया कि पहले भी बाबू सिंह और उसके साथियों से आशीष का विवाद हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला सुनियोजित था और उनके बेटे की जान लेने की नीयत से किया गया. उन्होंने पुलिस से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. बागबेड़ा थाना प्रभारी के अनुसार, नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Accident news Jamshedpur Kolhan News Accident news Kolhan bullet stuck in his chest Jamshedpur crime jamshedpur letest news Jamshedpur news Jamshedpur police Jamshedpur recent news Jamshedpur: Ashish of Baghbeda is in critical condition Kolhan crime kolhan letest news Kolhan police Kolhan Recent News police conducting raids to arrest the accused referred from TMH to Kolkata
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group