Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Saraikela: NH 33 पर जमशेदपुर की ओर जा रहे ट्रेलर और कार की टक्कर में पांच युवक घायल, तीन की हालत गंभीर
    Headlines

    Saraikela: NH 33 पर जमशेदपुर की ओर जा रहे ट्रेलर और कार की टक्कर में पांच युवक घायल, तीन की हालत गंभीर

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chandil सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर काली मंदिर के पास एक ट्रेलर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसा उस वक्त हुआ जब कार और ट्रेलर दोनों चांडिल की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. अचानक कार की रफ्तार धीमी पड़ते ही पीछे से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. कार में नीमडीह प्रखंड के रहने वाले पांच युवक सवार थे, जो किसी विशेष कार्य से जमशेदपुर जा रहे थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और तीन युवकों को गंभीर चोटें आईं, जबकि दो अन्य को हल्की चोट लगी.

    दुर्घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी डील्सन बिरुआ अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया. घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से बड़ी राहत मिली है. फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनास्थल का मुआयना कर वाहन को हटवाया और ट्रैफिक को सामान्य कराया. साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं हादसे के पीछे तेज रफ्तार, ब्रेक फेल या चालक की लापरवाही तो नहीं थी.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Saraikela: NH 33 पर जमशेदपुर की ओर जा रहे ट्रेलर और कार की टक्कर में पांच युवक घायल तीन की हालत गंभीर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group