Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»बिहार की मतदाता सूची में बड़ा सुधार, 1 अगस्त से आपत्तियों का मौका
    Bihar

    बिहार की मतदाता सूची में बड़ा सुधार, 1 अगस्त से आपत्तियों का मौका

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली:
    बिहार में चल रही विशेष निर्वाचक पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) प्रक्रिया में अब तक 7.23 करोड़ मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त कर डिजिटाइज कर लिए गए हैं। यह आंकड़ा राज्य के 99.86% मतदाताओं को कवर करता है, जो राज्य के लोकतांत्रिक सहभागिता में गहरी आस्था को दर्शाता है।

    राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) और उनकी टीम के नेतृत्व में यह कार्य अभूतपूर्व रूप से तेजी से हुआ है। 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में इन सभी मतदाताओं के नाम सम्मिलित होंगे। वहीं, बचे हुए फॉर्म BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) की रिपोर्ट के साथ 1 अगस्त तक डिजिटाइज कर लिए जाएंगे।

    READ MORE :धनबाद मंडल के दो टिकट चेकिंग कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र से सम्मानित

    महत्वपूर्ण आंकड़े:

    • 22 लाख मृतक मतदाताओं के नाम सूचीबद्ध किए गए।

    • 7 लाख दोहरे वोटिंग केस की पहचान हुई।

    • 35 लाख मतदाता स्थायी रूप से प्रवास कर चुके या उनका पता नहीं चल पाया।

      Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    • 1.2 लाख गणना फॉर्म अभी तक वापस नहीं आए हैं।

    यह जानकारी सभी 12 प्रमुख राजनीतिक दलों (जैसे बीजेपी, कांग्रेस, राजद, जदयू, आप आदि) के साथ 20 जुलाई को साझा की गई, ताकि समय रहते त्रुटियों को सुधारा जा सके। इससे यह सुनिश्चित होगा कि 1 अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची ज्यादा सटीक और त्रुटिहीन हो।

    SIR के प्रथम चरण की इस सफलता का श्रेय बिहार के CEO सहित 38 जिला निर्वाचन पदाधिकारियों (DEOs), 243 निर्वाचक नामांकन पदाधिकारियों (EROs), 2976 सहायक EROs, 77,895 BLOs, 12 राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों और 1.60 लाख बीएलए (Booth Level Agents) को जाता है।

    1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक कोई भी नागरिक या राजनीतिक दल, योग्य मतदाता के नाम के विलोपन या अयोग्य नाम के सम्मिलन पर ERO को फॉर्म के ज़रिए दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

    READ MORE :Jharkhand DGP: झारखंड के डीजीपी की नियुक्ति के खिलाफ याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    बिहार में Political Parties द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट्स (BLAs) का विवरण

    क्रम संख्या राजनैतिक दल का नाम BLA की कुल संख्या (SIR शुरू होने से पहले)

    (23.06.2025)

    BLA की बढ़ी हुई कुल संख्या (SIR शुरू होने के बाद  (25.07.2025) % बढ़ोतरी

    (लगभग)

    1 बहुजन समाज पार्टी 26 74     185%
    2 भारतीय जनता पार्टी 51,964 53,338     3%
    3 कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) 76 899    1083%
    4 इंडियन नेशनल कांग्रेस 8,586 17,549    105%
    5 राष्ट्रीय जनता दल 47,143 47,506   1%
    6 जनता दल (यूनाइटेड) 27,931 36,550     31%
    7 राष्ट्रीय लोक समता पार्टी 264 270     2%
    8 कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) 233 1,496     542%
    9 राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी 2,457

     

    1,913 27%

     

    10 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 1,210
    11 नेशनल पीपुल्स पार्टी — 7 –
    12 आम आदमी पार्टी — 1 –
    — कुल योग 1,38,680 1,60,813    16%
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar voter list update BLO BLA काम CEO Bihar News Electoral Roll Bihar SIR प्रक्रिया बिहार Special Revision Bihar Voter Correction 2025 बिहार चुनाव 2025 बिहार मतदाता सूची मतदाता सूची सुधार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group