Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»उत्तराखंड : धराली के बाद अब थराली में आसमान से बरसी आफत, बादल फटने से मची भारी तबाही
    Headlines

    उत्तराखंड : धराली के बाद अब थराली में आसमान से बरसी आफत, बादल फटने से मची भारी तबाही

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2025Updated:August 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    थराली: उत्तराखंड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार आधी रात को चमोली जिले के थराली गांव में बादल फटने से काफी तबाही हुई है. शुक्रवार रात लगभग एक बजे थराली में भारी बारिश के दौरान बादल फटा गया. जिससे पानी का तेज बहाव आया, जो अपने साथ खूब मलबा लेकर आया. बताया जा रहा है कि इस आपदा के बाद से एक व्यक्ति लापता है, जबकि एक लड़की घर के अंदर मलबे में दबी हुई है. पुलिस और प्रशासन की और से राहत और बचाव कार्यों किया जा रहा है. SDRF की टीम गौचर से घटनास्थल के लिए रवाना हुई है.

    मलबे में दबे घर, वाहन

    इस बीच थराली कस्बे से जुड़ी कुछ वीडियो भी सामने आई है. जिनमें भारी नुकसान देखने को मिल रहा है. कई लोगों के घरों के अंदर पानी भर गया है. कई घर मलबे की चपेट में आ गए हैं. यहां तक की मलबे के नीचे कई वाहन भी दबे हुए हैं. थराली बाजार, कोटदीप तहसील थराली परिसर में काफी मलबा आया है. सागवाड़ा गावं में एक लड़की के घर के अंदर मलबे मे दबने की जानकारी भी सामने आ रही है.

    JAMSHEDPUR NEWS : बोड़ाम प्रखंड में लगा स्पेशल ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 132 आवेदकों को मौके पर ही मिला लर्नर लाइसेंस

    कई मार्ग हुए बंद

    चेपड़ों बाजार में कुछ दुकान मलबे के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं. जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है. थराली ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा में बंद है. थराली-सागवाड़ा मार्ग भी बंद है. इन मार्गों को खोलने का काम भी तेजी से किया जा रहा है.

    JAMSHEDPUR NEWS : शहरी क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा, 6 टीमों ने होटल और कोचिंग संस्थानों में किया औचक निरीक्षण

    धराली आपदा में 68 लोग लापता

    बता दें कि पांच अगस्त को खीरगाड़ में अचानक आई भीषण बाढ़ से धराली में कई होटल, मकान और होमस्टे जमींदोज हो गए थे. प्रशासन ने आपदा में एक की मृत्यु होने तथा 68 अन्य के लापता होने की पुष्टि की है. लापता लोगों में सेना के नौ जवानों के अलावा धराली गांव के आठ, आसपास के क्षेत्रों के पांच, टिहरी जिले का एक, बिहार के 13, उत्तर प्रदेश के छह, राजस्थान का एक और नेपाल के 25 नागरिक शामिल हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    cloudburst caused massive destruction now disaster rained from the sky in Tharali Uttarakhand: After Dharali
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : बोड़ाम प्रखंड में लगा स्पेशल ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 132 आवेदकों को मौके पर ही मिला लर्नर लाइसेंस

    July 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : शहरी क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा, 6 टीमों ने होटल और कोचिंग संस्थानों में किया औचक निरीक्षण

    July 7, 2026

    Raksha Bandhan 2026: सिंहभूम डाक विभाग की अनूठी पहल, अब हर भाई की कलाई तक सुरक्षित पहुंचेगी राखी

    July 7, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : बोड़ाम प्रखंड में लगा स्पेशल ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 132 आवेदकों को मौके पर ही मिला लर्नर लाइसेंस

    July 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : शहरी क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा, 6 टीमों ने होटल और कोचिंग संस्थानों में किया औचक निरीक्षण

    July 7, 2026

    Raksha Bandhan 2026: सिंहभूम डाक विभाग की अनूठी पहल, अब हर भाई की कलाई तक सुरक्षित पहुंचेगी राखी

    July 7, 2026

    Jamshedpur News :Karim City College में NSS वार्षिक विशेष शिविर 2026 के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, डॉ. आले अली को दी गई भावभीनी विदाई

    July 7, 2026

    Jamshedpur News :LBSM College में प्रथम और सातवें सेमेस्टर नामांकन की तैयारी पूरी, हेल्प डेस्क शुरू

    July 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group