Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»JAMSHEDPUR : प्रेम में धोखे से आहत युवती हाईटेंशन पोल पर चढ़ी, ट्रैफिक ठप, हाई वोल्टेज ड्रामा
Headlines

JAMSHEDPUR : प्रेम में धोखे से आहत युवती हाईटेंशन पोल पर चढ़ी, ट्रैफिक ठप, हाई वोल्टेज ड्रामा

News DeskBy News DeskAugust 26, 2025Updated:August 26, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

JAMSHEDPUR.  पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव मंगलवार को एक सनसनीखेज नजारे का गवाह बना. प्रेम संबंध में हुए धोखे से आहत एक युवती अचानक हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

दोपहर करीब तीन बजे हुई इस घटना के बाद देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई. युवती बार-बार यही कह रही थी कि जब तक उसका प्रेमी सामने आकर उसे स्वीकार नहीं करता, वह नीचे नहीं उतरेगी. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी.

सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने युवती को समझाने के लिए एक युवक को भी पोल पर चढ़ाया, लेकिन उसने उसका भी प्रस्ताव ठुकरा दिया. इस दौरान मरीन ड्राइव पर ट्रैफिक बाधित हो गया और लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए.

Data Leak: 3,897 ग्राहकों के नाम, नंबर, पता… पूरी डिटेल डार्क वेब पर लीक, SBI ने माना- हुआ साइबर अटैक, कर रहे जांच

काफी देर तक चली इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस लगातार उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास करती रही. देर शाम तक युवती को सुरक्षित उतार लिया गया और उसे काउंसलिंग के लिए भेजा गया.

यह घटना एक बार फिर भावनात्मक संबंधों में धोखे और तनाव के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करती है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Jio IPO: 100 मिनट में पूरा सब्सक्राइब हुआ जियो का आईपीओ, पहले दिन 69,800 करोड़ की बोलियां

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Data Leak: 3,897 ग्राहकों के नाम, नंबर, पता… पूरी डिटेल डार्क वेब पर लीक, SBI ने माना- हुआ साइबर अटैक, कर रहे जांच

October 22, 2026

Jio IPO: 100 मिनट में पूरा सब्सक्राइब हुआ जियो का आईपीओ, पहले दिन 69,800 करोड़ की बोलियां

October 22, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस के सिद्ध-कान्हू बस्ती में ऑटो चालक पर धारदार चापड़ से हमला

October 22, 2026
Recent Post

Data Leak: 3,897 ग्राहकों के नाम, नंबर, पता… पूरी डिटेल डार्क वेब पर लीक, SBI ने माना- हुआ साइबर अटैक, कर रहे जांच

October 22, 2026

Jio IPO: 100 मिनट में पूरा सब्सक्राइब हुआ जियो का आईपीओ, पहले दिन 69,800 करोड़ की बोलियां

October 22, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस के सिद्ध-कान्हू बस्ती में ऑटो चालक पर धारदार चापड़ से हमला

October 22, 2026

‘इंडिया’ गठबंधन के नेता आज ऑनलाइन बैठक करेंगे, ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

October 22, 2026

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका शांति भंग नहीं करने समेत कई शर्तों के बाद तिहाड़ जेल से निकले

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group