Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच की मांग, भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Headlines

सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच की मांग, भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

News DeskBy News DeskAugust 30, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi : झारखंड में सूर्या हांसदा एनकाउंटर और नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-टू निर्माण को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दोनों मामलों में तत्काल हस्तक्षेप और निष्पक्ष जांच की मांग की.

ज्ञापन में भाजपा ने कहा कि गोड्डा जिले में 11 अगस्त को आदिवासी समाज के लोकप्रिय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की पुलिस मुठभेड़ में हत्या की गई. भाजपा का दावा है कि हांसदा गंभीर रूप से बीमार (टाइफाइड से पीड़ित) थे और हाल ही में वेल्लोर से इलाज कर लौटे थे. गिरफ्तारी के बाद उन्हें न तो मेडिकल परीक्षण कराया गया और न ही सक्षम न्यायालय में पेश किया गया. पुलिस ने 24 पुराने मुकदमों का हवाला देकर उन्हें अपराधी साबित करने का प्रयास किया, जबकि 14 मामले में वे बरी हो चुके थे.

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

भाजपा ने यह भी कहा कि एनकाउंटर स्थल पर खून का कोई निशान नहीं मिला और स्थानीय लोगों तथा पत्रकारों को वहां जाने से रोका गया. पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में बनाई गई सात सदस्यीय समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए CBI जांच कराने की मांग की. साथ ही हांसदा के परिजनों और उनके वकील को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा दोषी अधिकारियों और राजनीतिक संरक्षणकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की.

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

ज्ञापन में नगड़ी में रिम्स-टू निर्माण पर भी चिंता जताई गई. भाजपा ने आरोप लगाया कि इस परियोजना से आदिवासियों और किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा हो रहा है और CNT ACT तथा भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन किया जा रहा है. पार्टी ने मांग की कि रिम्स-टू के लिए गैर-कृषि भूमि का चयन किया जाए और किसानों पर दर्ज मुकदमों को रद्द किया जाए.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन का भुगतान लंबित, DC राजीव रंजन ने दिया 2-3 दिनों में राशि भेजने का आश्वासन

October 30, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन का भुगतान लंबित, DC राजीव रंजन ने दिया 2-3 दिनों में राशि भेजने का आश्वासन

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :कृषि विपणन परिषद के भाड़ा वृद्धि से व्यापारियों में भारी आक्रोश, काला बिल्ला लगाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी में आग से बेघर हुआ परिवार, विधायक पूर्णिमा साहू ने बढ़ाया मदद का हाथ, 15 ब्लूस्कोप टीन से बनेगा अस्थायी आशियाना

October 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group