Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»ANM-GNM में नामांकन के लिए आज से शुरू होगी काउंसिलिंग, B.ED की भी तिथि जारी
    Headlines

    ANM-GNM में नामांकन के लिए आज से शुरू होगी काउंसिलिंग, B.ED की भी तिथि जारी

    News DeskBy News DeskSeptember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियाेगिता परीक्षा पर्षद ने जीएनएम प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. यह प्रवेश परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित की गई थी. पर्षद ने जीएनएम के साथ-साथ एएनएम पाठ्यक्रम संचालित करनेवाले सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में नामांकन के लिए काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है. एएनएम प्रवेश परीक्षा का परिणाम 29 अगस्त को प्रकाशित किया गया था.

    पर्षद द्वारा जारी अलग-अलग कार्यक्रम के अनुसार, एएनएम तथा जीएनएम में नामांकन के लिए पहली काउंसिलिंग मंगलवार से शुरू होगी. पंजीकरण तथा सीटों के विकल्प भरने की प्रक्रिया पांच सितंबर तक चलेगी. इसमें छह सितंबर तक संशोधन हो सकेगा.

    पर्षद आठ सितंबर को सीटों का औपबंधिक आवंटन करेगा तथा नौ से 12 सितंबर तक आवंटित संस्थानों में नामांकन होगा. पहली काउंसिलिंग से नामांकन के बाद रिक्त रहने वाली सीटों पर नामांकन के लिए दूसरे राउंड की काउंसिलिंग 13 सितंबर से शुरू होगी.
    इसी तरह, तीसरे राउंड की काउंसिलिंग 22 सितंबर से शुरू होगी. बताते चलें कि इस काउंसिलिंग के माध्यम से सभी सरकारी संस्थानों में नामांकन होगा. वहीं, निजी संस्थानों की 50 प्रतिशत मुक्त सीटों पर भी नामांकन इसके माध्यम से होगा.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इधर, पर्षद ने बीएड, एमएड तथा बीपीएड पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए पहली ऑनलाइन काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी है. पहली काउंसिलिंग मंगलवार से शुरू होगी, जिसके तहत पंजीकरण तथा सीटों के विकल्प भरने की प्रक्रिया छह सितंबर तक चलेगी.

    सात-आठ सितंबर को इसमें संशोधन किया जा सकेगा. पर्षद 11 सितंबर को सीटों का आवंटन करेगा. संस्थानों में नामांकन 12-16 सितंबर तक होगा. पहली काउंसिलिंग से नामांकन के बाद रिक्त रहने वाली सीटों पर नामांकन के लिए पर्षद द्वारा अगले राउंड की कांउसिलिंग का कार्यक्रम बाद में तय किया जाएगा।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Counseling for admission in ANM-GNM will start from today date for B.Ed has also been released
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group