


KOLKATA. दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) में पदोन्नति के बाद इंतजार कर रहे कॉमर्शियल के पदाधिकारियों ACM का पोस्टिंग ऑर्डर मंगलवार 9 सितंबर 2025 को जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही निर्धारित कार्यकाल पूरा करने वाले कुछ एसीएम को भी इधर से उधर किया गया है. इसमें खड़गपुर एसीएम आशुतोष कुमार सिंह को चक्रधरपुर रेलमंडल (Chakradharpur Railway Division) का नया एसीएम बनाया गया है. जबकि यहां से बबन कुमार को हटाकर खड़गपुर भेजा गया है. बबन कुमार पहले भी खड़गपुर में एसीएम रह चुके हैं जबकि चक्रधरपुर से एके सिंह का पुराना नाता रहा है.
उधर दूसरी ओर नये पदाेन्नति में एसीएम (ACM) बने चार पदाधिकारियों में तीन की पोस्टिंग का आदेश भी आज जारी किया गया. जबकि पदोन्नति पाने वालों में एक जगन्नाथ हेंब्रम की पोस्टिंग पहले ही खड़गपुर में की जा चुकी है. एसीएम-एओएम-एपीओ के चयन की अंतिम लिस्ट जारी होने के बाद कई दिनों से पोस्टिंग आदेश लंबित था जिसका इंतजार पदोन्नति पाने वाले कर रहे थे. हालांकि अभी एओएम का पोस्टिंग आदेश जारी नहीं किया गया है.
70% कोटे के अंतर्गत (ग्रेड-‘बी’) के पैनल के अनुसार पदोन्नति और पदस्थापन की सूची में पूर्व के अधिकारियों का तबादला और पोस्टिंग की कवायद के कारण नये पोस्टिंग आदेश में विलंब हुआ. इस तबादले और पोस्टिंग में सबसे हॉट सीट चक्रधरपुर डिवीजन में एसीएम-एओएम की थी. यहां फिलहाल दो एसीएम हैं. सीकेपी के लिए तीन से अधिक लोगों ने च्वाइस दिया था. इसमें खड़गपुर, रांची और आद्रा के एसीएम शामिल थे. इसमें सीनियरिटी के अनुसार खड़गपुर एसीएम आशुतोष कुमार सिंह (एके सिंह) का नाम सबसे ऊपर चल रहा था. अनुमान के अनुसार बबन कुमार को यहां से हटाकर एसीएम के रूप में एके सिंह को भेजा गया है.
देखे किसको कहां भेजा गया
- धर्मवीर कुमार आद्रा एफएम से रांची एसीएम
- तपन कुमार मंडल सीसीआई सीकेपी से आद्रा एफएम (पदोन्नति )
- पवन कुमार चौरसिया एसीएम रिर्जवेशन से एसीएम लॉ
- अंजनी कुमार राय एसीएम रांची से एसीएम रिर्जवेशन
- अभिजीत विश्वास सीसीआई आद्रा से एसीएम रांची (पदोन्नति )
- अनुराध त्रिपाठी एसीएम रिफंड से इए पीसीसीएम
- आकाश मुर्खी सीआई सीनी एसीएम रिफंड (पदोन्नति )
- आशुतोष कुमार सिंह एके सिंह एसीएम खड़गपुर से एसीएम चक्रधरपुर
- बबन कुमार एसीएम चक्रधरपुर से एसीएम खड़गपुर



